Latest Updates
-
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
Healthy Drinks जो आपके दिल को रखे दुरुस्त
हृदय हमारे शरीर का एक सबसे अहम हिस्सा है, जिसे स्वस्थ रखना हमारी उम्र को बढ़ा सकता है। इन दिनों दिल की बीमारियां, मृत्यु का सबसे बड़ा कारण बनी बैठी हैं। ऐसे में नियमित व्यायाम के साथ अच्छी डाइट का होना बेहद जरुरी है।
अगर आप अपने हृदय को हमेशा स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ प्रकार के ड्रिंक्स का सेवन करना शुरु कर दें। रेड वाइन, चाय, कॉफी और फलों का रस आदि आपको दिल की बीमारी होने से बचाएंगे। जब भी इन ड्रिंक्स का सेवन करें, तो हमेशा कोशिश करें कि इनमें बिल्कुल भी शुगर और कैलोरीज़ ना मिली हों।
READ: दिल को स्वस्थ रखने में मदद करे ये 15 जड़ी-बूटियां
हमेशा घर पर ही तैयार की हुई ड्रिंक्स का सेवन करना ही लाभदायक होगा। अब आइये जानते हैं कौन सी हैं वो Drinks जो रखेगी आपके दिल को हमेशा स्वस्थ।

एनर्जी ड्रिंक
घर पर खुद का लो कैलोरी वाला एनर्जी ड्रिंक बना कर पियें। नींबू का रस और उसमें एक चम्मच शहद मिला कर पियें। इससे आपको तुरंत ही एनर्जी मिलेगी और दिल की बीमारियां भी दूर होंगी।

सोडा
कोल्ड्रिंक से अच्छा डाइट सोडा होता है। इसमें ना तो हाई कैलोरी होती है और ना ही शक्कर की मात्रा, जिससे यह दिल के लिये अच्छा होता है।

शराब
बीयर और विस्की की जगह पर आप नींबू या सोडा के साथ वोडका या जिन ले सकते हैं।

कॉफी
अगर काफी में शक्कर और क्रीम है तो वह आपके स्वास्थ्य के लिये अच्छी नहीं होगी। पर अगर आप घर पर बनी फिल्टर कॉफी पियें तो यह दिल के लिये अच्छी होगी।

स्पोर्ट ड्रिंक
स्पोर्ट ड्रिंक आपकी हार्ट बीट को तेज करते हैं इसलिये ये अच्छे माने जाते हैं। पर इनमें किसी भी प्रकार का पौष्टिक तत्व नहीं होता इसलिये इसे महीने में केवल एक बार ही पिया जाना चाहिये।

चाय
चाय ना केवल दिल के लिये ही अच्छी मानी जाती है बल्कि दिमाग को स्ट्रोक से भी बचाने का काम करती है। दिन में एक बार चाय जरूर पियें और हमेशा फिट बने रहें।

फलों का रस
बाजार में मिलने वाला फलों का रस ना पियें क्योंकि इनमें ढेर सारी शक्कर और कैलोरीज़ होती हैं। आपके लिये ऑरेंज जूस सबसे बेस्ट रहेगा क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है।

दूध
वसा रहित दूध और सोया मिल्क दोनों ही दिल और दिमाग के लिये अच्छे माने जाते हैं।

पानी
पानी में बिल्कुल भी कैलोरीज नहीं होती। कोशिश करें कि दिन में 8 गिलास पानी अवश्य पियें।

रेड वाइन
यह दिल के लिये सबसे उत्तम ड्रिंक है क्योंकि यह अंगूर से बनी होती है, जिसमें में एक तरल पदार्थ पाया जाता है, जो नसों में रक्त के थक्के जमने से रोकती है।



Click it and Unblock the Notifications
