Latest Updates
-
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें
हार्ट अटैक आने से एक महीना पहले शरीर देता है ये संकेत

हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहां कई तरह की बीमारियां मौजूद हैं। कई बार हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें कौन सी बीमारी हो गई है जब तक कि हमें इसके लक्षण नहीं दिखने लग जाते हैं। किसी भी रोग से लड़ने का सबसे सही तरीका है उसे होने ही नहीं देना। कुछ रोग वंशानुगत होते हैं और आसानी से नियंत्रण में नहीं आते। पर कुछ ऐसी बिमारियां हैं जिनके बारे में हमें पता लग सकता है और इसके लिए हमें थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है।
आपका शरीर दिल के दौरे से पहले आपको लगातार संकेत देता है। आपको उसे समझना पड़ेगा। अगर आप उसे समझ नहीं पा रहे हैं या अनदेखा कर रहे हैं तो आप रिस्क ले रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 90 मिलियन से भी ज़्यादा अमेरिकी लोग किसी ना किसी प्रकार की दिल की बिमारी से पीड़ित हैं। अगर आपका दिल ही सही तरीके से काम नहीं कर रहा तो दूसरे अंगों में गड़बड़ी आना शुरू हो जायेगी।
आपका शरीर दिल के दौरे से एक महीने पहले से ही आपको कई संकेत देता है। उन संकेतों पर ध्यान दें और उन्हें अनदेखा ना करें।

छाती पर दबाव:
आपको कई बार छाती पर दबाव महसूस होगा, इसे एनजाइना भी कहते हैं। जब आपके दिल को ज़्यादा ऑक्सीजन वाला खून नहीं मिलता, छाती में दर्द उत्पन्न हो सकता है। कई लोग इसे अपच का कारण मानते हैं, पर अगर यह दबाव लगातार बना रहता है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है।

चक्कर और ठन्डे पसीने का आना:
रक्त का प्रवाह ठीक तरीके से नहीं होने से सही मात्रा में खून दिमाग तक नहीं पहुंचता है और इसके कारण आपको चक्कर आ सकते हैं। अगर आपको ठन्डे पसीने आ रहे हैं तो जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलें।

कमज़ोरी महसूस होना:
अगर आपको कमज़ोरी लग रही है, जबड़े में दर्द हो रहा है, काफी पसीना आता है या उल्टी सी लगती है तो आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। यह इस बात का संकेत है कि आपकी धमनियां संकीर्ण हो रही हैं और पूरे शरीर में रक्त सही तरह से नहीं पहुँच पा रहा है।

सांस लेने में दिक्कत:
दिल के अलावा रक्त प्रवाह में कमी होने से जो दूसरा अंग सबसे ज़्यादा प्रभावित होता है वह है फेफड़ा। फेफड़े में खून की कमी से आपको सांस लेने में दिक्कत आ सकती है। अगर आप सही तरीके से सांस नहीं लेते हैं तो आपके दिमाग में कम ऑक्सीजन पहुंचता है। इससे भी सांस लेने में दिक्कत आ सकती है।

ज़्यादा थकावट:
अगर बिना किसी कारण के आपको हर वक़्त थकावट महसूस होती है तो आपके दिल में रक्त का प्रवाह कम हो रहा होगा। ऐसा धमनियों में प्लाक बनने से भी होता है।

फ्लू के लक्षण:
अगर आपको दिल का दौरा पड़ने वाला होता है तो आपको फ्लू जैसे लक्षण भी दिखते हैं। ऐसे ही कुछ लक्षण हैं- थकावट, छाती में दर्द और बुखार। यह 2 से 10 दिनों तक रह सकता है।

अनिद्रा:
दिल का दौरा पड़ने का सबसे अहम लक्षण है नींद की कमी। कई लोग जो अनिद्रा के शिकार होते हैं वह डिप्रेशन और घबराहट से भी गुज़रते हैं। घबराहट से उच्च रक्तचाप होता है जिससे दिल का दौरा पड़ सकता है। शोध से पता चलता है कि डिप्रेशन और दिल के दौरे में सीधा सम्बन्ध है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications