Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
How To Check Fresh Egg : कहीं आप बासी अंडा तो नहीं खा रहे हैं, ऐसे करें ताजे अंडों की पहचान
How to Easily Check Egg Freshness : अंडा हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा है। इसे "सुपरफूड" भी कहा जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। नाश्ते से लेकर कई डिशेज़ में अंडे का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंडे की ताजगी जांचना बेहद जरूरी है? अक्सर लोग अंडे खरीदकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं और बिना जांचे उसका सेवन कर लेते हैं। नतीजा यह होता है कि कभी-कभी खराब अंडा खाने से पेट खराब हो सकता है या फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है।
दरअसल, खराब अंडे में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है। बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के लिए यह खतरा और भी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि घर बैठे कुछ आसान तरीकों से अंडे की ताजगी आसानी से जांची जा सकती है। आइए जानते हैं वे तरीके-

पानी टेस्ट
- अंडे की ताजगी जांचने का सबसे आसान और कारगर तरीका है पानी टेस्ट। इसके लिए एक कटोरे या पतीले में साफ पानी भर लें और उसमें अंडा डालें।
- अगर अंडा पूरी तरह नीचे बैठ जाए और सपाट होकर रहे, तो यह बिल्कुल फ्रेश है।
- अगर अंडा नीचे जाकर खड़ा हो जाए, तो यह थोड़ा पुराना है लेकिन अभी भी खाने लायक है।
- अगर अंडा ऊपर तैरने लगे, तो समझ जाइए कि यह पूरी तरह खराब हो चुका है और इसे तुरंत फेंक देना चाहिए।
यह तरीका इसलिए काम करता है क्योंकि समय के साथ अंडे के अंदर हवा की मात्रा बढ़ जाती है। पुराने अंडे में हवा ज्यादा हो जाती है और वह हल्का होकर तैरने लगता है।
फोड़कर देखें
- अंडे को फोड़कर भी उसकी ताजगी जांची जा सकती है। इसके लिए प्लेट या कटोरे में अंडा तोड़ें और उसकी जर्दी और सफेदी को ध्यान से देखें।
- अगर जर्दी में लाल धब्बे, काले या हरे रंग के निशान दिखाई दें, तो यह खराब अंडा है और इसे बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।
- अगर जर्दी गोल और उभरी हुई हो तथा सफेदी गाढ़ी और पारदर्शी दिखे, तो यह ताजा अंडा है।
- बहुत पुराने अंडे की जर्दी चपटी हो जाती है और सफेदी पतली होकर इधर-उधर फैल जाती है।
स्मेल टेस्ट
- गंध से अंडे की क्वालिटी का आसानी से पता लगाया जा सकता है।
- ताजा अंडे में कोई बदबू नहीं होती।
- जबकि खराब अंडा तोड़ने पर उसमें से तेज, सड़ी हुई बदबू आती है, जिसे पहचानना बेहद आसान है।
- अगर आपको हल्की भी अजीब गंध लगे, तो अंडे का सेवन न करें।
शेक टेस्ट
- अंडे की ताजगी जानने का एक और आसान तरीका है शेक टेस्ट। इसके लिए अंडे को कान के पास रखकर हल्का-सा हिलाएं।
- अगर अंडे के अंदर से पानी जैसी आवाज आए, तो समझें कि यह खराब हो चुका है।
- ताजे अंडे को हिलाने पर कोई आवाज नहीं आती क्योंकि उसकी जर्दी और सफेदी गाढ़ी और टाइट होती है।
अंडे की ताजगी क्यों जरूरी है?
अक्सर लोग अंडे को हफ्तों तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल करते रहते हैं, लेकिन बिना जांचे इसे खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। खराब अंडा खाने से-
पेट में दर्द
उल्टी और दस्त
तेज बुखार
फूड पॉइजनिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये समस्याएं जानलेवा भी साबित हो सकती हैं। इसलिए एक्सपर्ट्स की हमेशा यही सलाह रहती है कि अंडा खाने से पहले उसकी ताजगी जरूर जांच लें।
अंडे को स्टोर करने के सही तरीके
अंडे को हमेशा फ्रिज में रखें।
फ्रिज का दरवाजा खोलते-बंद करते समय तापमान बदलता है, इसलिए अंडों को दरवाजे की बजाय अंदर की शेल्फ पर रखना बेहतर होता है।
अंडों को धोकर न रखें, वरना उनकी सुरक्षात्मक परत हट जाती है और बैक्टीरिया जल्दी पनप सकते हैं।
खरीदते समय भी पैक पर पैकिंग और एक्सपायरी डेट जरूर देखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
