Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Diwali 2022: दिवाली पर शुगर पेशेंट भी खा सकते हैं मीठा, इस हेल्थी तरीके से खाएं मिठाई

त्योहारों का मौसम आते ही सेहत को लेकर लोग परेशान हो जाते है। खासकर दीपावली के मौके पर खान पान और मिठाईयों को लेकर। दिवाली भारतीय परंपराओं, रीति-रिवाजों, खाद्य पदार्थों से समृद्ध है। घर को सजाने से लेकर रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ मिलने तक, दिवाली सभी की लाइफ में कई खुशियां लेकर आता है। ऐसे में जब हम अपने रिश्तेदारों के घर जाते हैं, या उनसे मिलते हैं, तो अपने खान-पान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते।
दिवाली पर घर में खुशियों के साथ बहुत सारी मिठाईयां भी आती है। ऐसे में वो भले ही हमारी सेहत के लिए लाभकारी न हो, लेकिन फिर भी इन्हें कोई खाने से खुद को रोक नहीं पाता है। मगर दिवाली के समय मिठाईयों में काफी मिलावट होती है। जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। ऐसे में हम सभी को सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। तो आइए जानते है दिवाली के समय आप किस तरह अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं।

1. स्वस्थ मिठाई चुनें
दिवाली के समय आपको मिठाई खाना ज्यादा पसंद है तो आप काजू कतली की जगह बादाम कतली को चुन सकते हैं। इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड होता है। आप बेसन के लड्डू की जगह मूंगफली के लड्डू को भी चुन सकती हैं। इसमें मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होता है। आप नारियल के लड्डू की जगह मैसूर पाक खा सकते हैं क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होता है।

2. घर में बनाएं मिठाई
इस बार दिवाली पर बाजार की मिठाई घर लाने की जगह आप घर पर ही अपने पसंद की मिठाई बना सकते हैं। आप चाहें तो गुड़ और ड्राई फ्रूट्स के लड्डू भी घर में बना सकती है। इस लड्डू से आपकी कैलोरी भी कंट्रोल में रहेगी। घर में बना नाश्ता और मिठाइयां अच्छी सामग्री से बनी होती है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।

3. दूध से बनी मिठाई खाएं
दूध से बनी मिठाइयां, जैसे खीर, श्रीखंड, मिष्ट दोई बनाकर खाने से आपके परिवार को प्रोटीन से भरपूर एक स्रोत मिलेगा। दूध से बनीं मिठाइयों को घर पर आप अपनी इच्छा के मुताबिक किसी भी तरह से बना सकती हैं। आप चीनी की जगह प्राकृतिक स्वाद, जैसे खजूर, किशमिश और ताजे फल का इस्तेमाल कर सकती हैं। शहद या गुड़ का भी यूज कर सकती हैं।

4. लिमिट में खाएं मिठाई
किसी भी चीज को लिमिट से ज्यादा खाने पर आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा। ऐसे में जलेबी, मालपुआ, गुलाब जामुन, शीरा जैसी मिठाइयों को आप छोटे-छोटे टुकड़े कर के रखें। ताकि कोई भी छोटे टुकड़े उठाकर खाएं।

5. ज्यादा पानी पिएं
त्योहारों के समय में हम अपने आपको हाइड्रेटेड करना भूल जाते हैं। इस समय अपने आपको हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। इससे आप एसिडिटी की प्रॉब्लम से बचे रहेंगे। आपका पाचन भी अच्छा बना रहेगा। पानी आपके ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है। दिवाली के समय ज्यादा पानी पीने से आपका पेट भरा रहता है तो आप ज्यादा ऑयली चीजें खाने से खुद को दूर रख सकते हैं।

6. खाने में सलाद को करें शामिल
अपने खाने में स्वस्थ फाइबर सुनिश्चित करने के लिए हरी सब्जियों के साथ सलाद जरूर शामिल करें। इससे आप ज्यादा तेल वाली चीजें खाने से बचेंगे और स्वास्थ्य रहेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
