Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली अंडे? इन 4 तरीकों से करें असली और नकली अंडे की पहचान
How to Identify Fake Eggs: अंडे प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होते हैं। अंडे में विटामिन-ए, विटामिन-बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-डी, सेलेनियम और फास्फोरस जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अंडे में मौजूद पोषक तत्व उत्तकों की मरम्मत करने और मांसपेशियों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। अंडे न केवल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, बल्कि यह खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं। साथ ही, इसका सेवन करने से पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। सर्दियों के मौसम में मार्केट में अंडे तेजी से बिकते हैं, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है और लोग सर्दी-जुकाम से बचने के लिए अंडे का सेवन करते हैं। ऐसे में, अगर आप भी रोजाना अंडे का सेवन कर रहे हैं, तो आपको मार्केट में मिलने वाले नकली अंडे के बारे में भी जरूर पता होना चाहिए। जी हां, आजकल मार्केट में असली के साथ-साथ नकली घी भी धड़ल्ले से बिक रहा है। ऐसे में, अगर आप रोजाना नकली अंडे का सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में, आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

कैसे बनते हैं नकली अंडे?
आजकल मार्केट में असली के साथ-साथ नकली अंडे भी बिक रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर नकली अंडा कैसे बनाया जाता है? नकली अंडा प्लास्टिक, पल्प और केमिकल से बनाया जाता है। यह वजन में काफी हल्के होते हैं। साथ ही, मार्केट में यह अंडे सस्ते दाम में मिल जाते हैं। नकली अंडे असली अंडे की तरह दिखते हैं, इसलिए लोग अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं।
नकली अंडे की पहचान कैसे करें?
वजन से करें पहचान
नकली अंडे का शेप असली अंडे की तुलना में बिल्कुल अलग होता है। असली अंडों का शेप हल्का गोल होता है और वजन में संतुलित होते हैं। जबकि, नकली अंडा या तो वजन में बहुत ज्यादा भारी होगा या यह बिल्कुल हल्का होगा।
छिलके से लगाए पता
असली अंडे का छिलका थोड़ा मोटा और खुरदुरा होता है। लेकिन नकली अंडे का छिलका बहुत ज्यादा चिकना होता है। साथ ही, नकली अंडे को छीलने में भी बहुत ज्यादा परेशानी होती है।
पानी में डालकर देखें
असली और नकली अंडे की पहचान करने का एक अन्य तरीका यह भी है कि अंडे को सबसे पहले पानी में डालें। अगर अंडा असली होगा, तो यह बर्तन के तल पर सीधा बैठ जाएगा। वहीं, अगर अंडा नकली होगा तो यह पानी में तैरता रहेगा।
स्मेल से करें पहचान
अगर अंडा नकली होता है, तो इसमें से अजीब-सी केमिकल जैसी गंध भी आती है। वहीं, असली अंडे में बिल्कुल भी गंध नहीं आती है। ऐसे में, आप असली और नकली अंडे की पहचान इसकी स्मैल से भी कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications