Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Weight Loss Tip: करवाचौथ पर पहनना है 5 साल पुराना शादी का जोड़ा, आज से करें ये 5 काम, पतली होगी कमर
How To Lose Weight Fast On Karwa Chauth: करवा चौथ आने में एक महीने से ज्यादा का वक्त बाकी हैं। इस खास मौके पर खास दिखने के लिए महिलाएं एक महीने पहले ही सारी तैयारियां शुरु कर देती है। बात चाहें 16 शृंगार की हो या फिर फिट देखने की इस मौके को कोई भी पत्नी गंवाना पसंद नहीं करती हैं।
हर सुहागन महिला इस दिन न्यूली ब्राइड की तरह संजना संवरना पसंद करती हैं। कई महिलाएं तो अपने वेडिंग लहंगे को खास इस दिन के लिए ही संभालकर रखती हैं। अगर शादी के 5 साल बाद आप फिर से करवाचौथ के मौके पर अपने वेडिंग लहंगे को पहनने के बारे में सोच रही हैं लेकिन आपका वजन बीच में टांग अड़ा रहा हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है। सिर्फ महीनेभर में आप कुछ हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करके पहली जैसी छरहरी काया पा सकती हैं, इसके लिए आपको बस ये चीजें करनी होगी।

गुनगुने पानी का सेवन करें
सुबह उठते ही आप सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन करें, क्योंकि इससे आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई होती है, जो वेट लॉस में मदद करता है। आप साधारण पानी की जगह गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर भी पी सकते हैं।
डाइट में हाई प्रोटीन का करें इनटेक
हाई प्रोटीन मील्स और खासतौर पर हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट पर फोकस करें। जब आप प्रोटीन रिच डाइट लेती हैं, तो इससे शरीर को सही एनर्जी मिलती है, पेट भरा हुआ रहता है और दिन भर कुछ उल्टा-सीधा खाने की इच्छा नहीं होती है। इस आदत से आपका वेटलॉस जल्दी होगा।
इन चीजों से बनाएं दूरी
वेटलॉस के लिए कुछ चीजों को अवॉइड भी करना चाहिए। आलू, फ्राइड फूड्स, प्रोसेस्ड फूड्स, स्वीट स्प्रैड्स और मीठी चीजों से दूर रहना चाहिए। इनमें कैलोरीज अधिक होती हैं और इनसे वेट गेन होता है। इसके साथ ही खुद को हाइड्रेट भी रखें।
वर्कआउट करें
आपको दिनभर में कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज करनी ही है। आप चाहें तो जुंबा भी कर सकती हैं। योगा करना भी फायदेमंद होगा। शादी के संगीत में डांस तो होगा ही, उसी की तैयारी समझ के लिए कुछ देर थिरक लें।
खूब नींद लें
नींद की कमी भूख और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने वाले हार्मोन को बाधित कर सकती है, जिससे वजन बढ़ता है। अपने वजन घटाने के टारगेट को पाने के लिए प्रति रात 7-8 घंटे सोने का लक्ष्य रखें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
