Latest Updates
-
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर
रोजाना सुबह खाली पेट घी खाने से होते हैं ये ख़ास फायदे

आप एक मिनट बैठिये और सोचिये कि सुबह उठकर फ्रेश होने के बाद आपको सबसे पहले क्या करना है क्योंकि कुछ लोग सुबह उठने के बाद चाय या कॉफ़ी लेना पसंद करते हैं तो वहीँ दूसरी तरफ कुछ लोग सीधा नाश्ता करना पसंद करते हैं।
कुछ ऐसे भी लोग जो अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत रहते हैं और वो सुबह उठने के बाद सबसे पहले गर्म पानी और शहद लेते हैं या नेचुरल हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं। सुबह सुबह खाली पेट हमें क्या करना चाहिए इसके लिए हर आदमी का अपना अपना नजरिया होता है।

हालांकि कुछ ऐसी चीजें है जिसे सबसे पहले सुबह सुबह खाली पेट कोई भी आदमी इस्तेमाल करना नहीं चाहता होगा। हममें से कोई भी ऐसा नहीं होगा जो सुबह सुबह खाली पेट मसालेदार फूड्स का सेवन करना चाहता होगा। इसी तरह सुबह सुबह खाली पेट लोग घी भी इस्तेमाल करना नहीं पसंद करते हैं लेकिन कई सारे अध्ययन और खासतौर पर हमारे आयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट नाश्ते से पहले घी का सेवन करने से आपको ढेर सारे स्वास्थ्य संबंधी लाभ मिलते हैं।

1- प्रत्येक कोशिका को मजबूती देता है:
आयुर्वेद के अनुसार घी शरीर की सभी कोशिकाओं को मजबूती देने का काम करता है इसलिए इसे रासा कहा जाता है। आपको बता दें कि रासा एक तरह का न्यूट्रीयेंट्स है जिसका अगर खाली पेट सेवन किया जाए तो यह आपके शरीर की कोशिकाओं का पालन पोषण करने में मदद करता है और आपके पूरे स्वास्थ्य को नियंत्रित करता है।

2- त्वचा में निखार लाता है:
चूंकि घी का सेवन करने से आपकी कोशिकाएं पुनर्जीवित होती हैं जिससे आपकी त्वचा में प्राकृतिक निखार आता है और वो स्वस्थ होती है। घी आपके स्किन की नेचुरल नमीं को बनाये रखता है उसे ड्राई होने से भी बचाता है।

3- गठिया में आराम देता है:
घी का सेवन करने से आपको जोड़ों में दर्द और गठिया आदि की समस्या नहीं होती है क्योंकि घी एक नेचुरल लुब्रीकेंट की तरह काम करता है। घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी होते हैं जो ऑस्टियो-पोरोसिस होने की संभावना को कम करता है और हड्डियों को स्वस्थ रखता है।

4- दिमाग को एक्टिव रखता है:
अगर आप घी को सुबह सुबह खाली पेट इस्तेमाल करते हैं तो आपके दिमाग की कोशिकाएं एक्टिव होती है और नर्व भी प्रेरित होती हैं जिसकी वजह से आपकी मेमोरी और सीखने की क्षमता आदि बढ़ती है। इसके सेवन से आपको अल्जीमर जैसी बीमारी होने की भी संभावना कम हो जाती है।

5- वजन कम होता है:
लोगों में यह बहुत बड़ा भ्रम है कि घी का इस्तेमाल करने से उनका वजन बढ़ता है लेकिन अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 5 से 10 एमएल घी का सेवन करें तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है और आपका वजन भी कम होता है।

6- बालों का झड़ना रोकता है:
सबसे पहले सुबह खाली पेट घी का सेवन करने से आपके बाल स्वस्थ रहते हैं क्योंकि इन्हें पूरे न्यूट्रीयेंट्स मिलते हैं। इससे आपके बाल मुलायम, चमकदार होते हैं और यहां तक कि उनका झड़ना भी बंद हो जाता है।

7- लैक्टोस इंटॉलरेंस में लाभदायक होता है:
ऐसे लोग जिन्हें दूध या दूध से बनी चीजों के इस्तेमाल से पेट से जुडी समस्याएं होती हैं वो बिना किसी डर के घी का सेवन कर सकते हैं क्योंकि जब घी को खाली पेट सेवन किया जाता है तो यह उन लोगों को प्रभावित नहीं करता जिन्हें दूध से बनी चीजों से दिक्कत होती है।

8- कैंसर से बचाता है:
आपको बता दें कि घी में एंटी-कैंसर गुण होते हैं जो आपके शरीर में कैंसर सेल्स को बढ़ने से और आपको इससे होने वाली मृत्यु से बचाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications