Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बारिश में काट जाएं कीड़े-मकौड़े तो घबराएं नहीं, ऐसे करे ईलाज
बरसात का मौसम चाहे कितनी राहत और ठंडक क्यों न लेकर आएं, लेकिन साथ ही ये मौसम कई तरह की बीामरियां लेकर आता है। इस मौसम में मौसमी बीमारी होने का डर तो रहता ही है साथ ही मौसम में मच्छर, कीट, कीड़े और मकौड़े होने का डर भी ज्यादा रहता है।
इस मौसम में इनसेक्ट बढ़ जाते है जो इस मौसम में काट लेते है या डंक मार देते है। अगर इस मौसम में आपको भी कीड़े या कोई कीट जैसे मधुमक्खी, मच्छर या चींटी काट ले तो जानिए क्या कैसे घर बैठे इसका ईलाज करें।

चींटी या मधुमक्खी
बारिश के दिनों चीटियां बहुत ही ज्यादा दिखने लगती है और इस मौसम में वो उड़ने भी लगती है, अगर इस मौसम में चींटी या मधुमक्खी ने डंक मार दिया है तो घर में मौजूद कोई भी मिंट वाली चीज जैसे टूथपेस्ट आदि या पान पर लगाने वाला चूना लगा लें। इसके अलावा आप चाहे तो प्याज का रस भी लगा सकते हैं।
मच्छर या मक्खी
मच्छर-मक्खी से बचने का सबसे बेहतर उपाय है घर को और खुद को इनसे बचाकर रखना। बरसात जाली के दरवाजे हमेशा बंद रखें। बच्चों को और खुद को पूरी तरह ढंक कर रखें। बच्चे अगर खेलने बाहर जाएं तो मच्छर से बचाने वाली क्रीम जरूर लगाएं। रात में सोते हुए भी मच्छरदानी आदि का इस्तेमाल करें। मच्छर के काटने पर तुलसी के पत्ते पीसकर उनका रस लगाने से लाभ होता है।
कीड़े-मकोड़े
कीड़े-मकोड़ों के लिए भी बारिश ब्रीडिंग सीजन होता है। इस समय वो किसी को नुकसान नहीं पहुंचाते है अगर गलती से कोई बरसाती कीड़ा काट दे तो आप कुछ प्रभावी उपाय से तुरंत राहत पा सकते है। बरसाती कीड़ा कटाने की वजह से उनका डंक अंदर रह जाता है जिस वजह से खुजली, जलन या सूजन हो जाती है। काटे हुए स्थान पर गाय के घी में थोड़ा-सा कपूर पीसकर मिला लें | उसे डंक वाले स्थान पर थोड़ी देर तक मलें|
सांप काटनें पर
वैसे तो 90 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते हैं। फिर उनके जहर का हम कोई अंदेशा नहीं लगा सकते है। अगर किसी को सांप काट ले तो थोड़ा सब्र से काम लें। सबसे पहले तो सांप के काटने वाले स्थान को दोनो ओर कपड़े या डोर से कस कर बांध दें ताकि रक्त प्रवाह धीमा हो जाये और जहर ना फैले। इसके बाद 50 ग्राम देशी घी में करीब 1 ग्राम फिटकारी अच्छी तरह पीसकर मिला लें। इसे सांप के काटने वाली जगह पर लगाएं, इससे जहर उतर जायेगा।
मकड़ी के चलने पर
मकड़ी बहुत कम ही काटती है पर अगर वो आपके शरीर पर गिर जाएं या वो आपके शरीर में काफी देर तक रेंगती रहती है। इस वजह से इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। ऐसे में संक्रमण वाले स्थान पर अमचूर या पिसी खटाई को पानी में मिला कर उसका पेस्ट लगाने से आराम मिलेगा।

चूहे के काटने पर
अगर चूहा काट ले तो घर में रखे पुराने नारियल जो लाल हो कर खराब हो गया हो थोड़ा सा घिस लें और इसके अलावा मूली का रस मिला कर लगाने से भी राहत मिलती है। आप चौलाई की जड़ को पीस कर शहद के साथ दिन में तीन चार बार खायें, उससे भी चूहे के काटने के दुष्प्रभाव नहीं होते।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
