Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
अगर बार-बार आपको आ जाता है पेशाब तो ना खाएं पीएं ये 10 पदार्थ
आप ऑफिस में आपको हर 15 मिनट में पेशाब आने लगता है, थोड़ा सी भी ठंड लगने पर आपको पेशाब आ जाता है तो आप मूत्र अंसयम की स्थिति से गुजर रहे है। मूत्र असंयम एक ऐसी समस्या है जो आपके लिए कभी कभी शर्मिंदगी का कारण बन सकता है। ये समस्या किसी से भी और कभी भी हो सकती है।
आमतौर पर यह समस्या पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होती है। इस समस्या से बचने के लिए आपको केवल अपने आहार से कुछ खाद्य पदार्थों से बचने की आवश्यकता होती है। इन खाद्य पदार्थों को आपके मूत्र असंयम को की स्थिति को बहुत ज्यादा खराब होने से बचा सकते है, क्योंकि कुछ खाद्य पद्वार्थ की वजह से मूत्र असंयमिता ज्यादा होने लगती है, इसलिए अगर आपको भी हल्का सा खांसने या हल्की ठंड लगने पर पेशाब आने लगता है तो आपको अपनी इस स्थिति को उबारने के लिए करना कुछ नहीं है। बस आपको कुछ फूड को अपने डाइट में से अवॉइड करना चाहिए। आइए जानते है उन फूड लिस्ट के बारे में।

पेय पदार्थ-
दूध, पानी और अन्य पेय पदार्थों से मूत्र असंयम की समस्या हो सकती है। हालांकि, आपको अपने आहार से इन्हें पूरी तरह नहीं हटाना चाहिए, क्योंकि इससे कब्ज और निर्जलीकरण की समस्या हो सकती है।
शराब-
शराब एक मूत्रवर्धक है जो अधिक मूत्र उत्पन्न कर सकता है। इससे मूत्र असंयम की समस्या हो सकती है। इससे ब्लैडर पर प्रभाव पड़ सकता है और निश्चित रूप से इससे अधिक पेशाब आने वाले लोगों के लिए समस्या पैदा हो सकती है।
कॉफी-
कैफीन एक मूत्रवर्धक है ब्लैडर को प्रभावित करता है। यह मूत्राशय में जलन पैदा कर सकता है। कम कॉफी पीने से आपको मदद मिल सकती है। यह उन खाद्य पदार्थों में से है, जो मूत्र असंयम का कारण बनता है।
चॉकलेट-
इसमें कैफीन और मीठी सामग्री शामिल होती है, जिससे आपको अधिक पेशाब आ सकता है। इसलिए चॉकलेट नहीं खाने का सुझाव दिया जाता है।
शुगर-
कम मीठा खाकर आप अपने ब्लैडर को कंट्रोल में रख सकते हैं। मीठे खाद्य पदार्थों के साथ-साथ शहद, कॉर्न सिरप और फ्रुक्टोज युक्त मूत्र असंयम स्थिति में वृद्धि कर सकते हैं।
कोल्ड ड्रिंक्स -
कोल्ड ड्रिंक्स पीने से आपका ब्लैडर प्रभावित हो सकता है। कार्बोनेटेड ड्रिंक्स मूत्र असंयम के लक्षणों को खराब कर सकते हैं, इसलिए इन से बचने की सिफारिश की जाती है।
मसालेदार फूड्स- कई अध्ययनों में यह बात साबित हुई है कि मसालेदार चीजों जैसे काली मिर्च, मिर्च पाउडर आदि से बचने से मूत्र असंयम के लक्षण कम हो सकते हैं। ये खाद्य पदार्थ अतिरक्त मूत्राशय को बढ़ावा दे सकते हैं।
खट्टे फल-
खट्टे फल मूत्र असंयम वाले लोगों के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं। अम्लीय खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ मूत्राशय में परेशान कर सकते हैं और मूत्र असंयम के लक्षणों को खराब कर सकते हैं।
क्रैनबेरी का रस-
इसकी एसिडिक पीएच वैल्यू अधिक होती है जिसे वजह से यह मूत्र संबंधी समस्याओं को और अधिक खराब कर सकता है। यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प नहीं है, जिनका ब्लैडर खराब है।
दवा-
कुछ प्रकार की दिल की दवाएं जैसे रक्तचाप-कम करने वाली दवाएं, मांसपेशियों में शिथिलता, शल्य-पेशाब, आदि आपके मूत्र असंयम की स्थिति को और भी बदतर कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
