Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
Weight Gain Tips: नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने के लिए इन घरेलू उत्पादों को अपनी डाइट में करें शामिल

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनियाभर में लगभग 462 मिलियन लोग कम वजन के हैं। जहां कई लोग मोटापे या ज्यादा वजन समस्या का कारण बना हुआ है। वहीं कम वजन होना भी किसी समस्या से कम नहीं है। लोकिन कम वेट के कारण होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने के लिए आप घर में ही कुछ उपाय करके अपने वजन को बढ़ा सकते हैं। आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उत्पाद लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर अपने वेट को बढ़ा सकते हैं। तो आइए जाने क्या है वो सुपर फूड्स को आपका वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद है।
नेचुरल तरीके से वजन बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
1. आलू
आलू में फाइबर, जिंक, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें मौजूद पोटैशियम, फॉस्फोरस, बी-कॉम्प्लेक्स, विटामिन-सी के गुण आपके बॉडी के लिए फायदेमंद हैं। यह आपके डाइट में कैलोरी और स्टार्च जोड़ने का काम करता है। जो आपको वेट गेन करने में मदद करता है। आलू में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड शुगर लेवल को भी बढ़ाता है। आप मैश किए हुए आलू को अपने खाने के साथ साइड डिश के रूप में शामिल कर सकते हैं। आप चाहें तो रोजाना आलू खा सकते हैं। कभी नाश्ते के रूप में, तो कभी सब्जी के रूप में, या कभी आलू के परांठे बनाकर। जल्दी अपना वजन बढ़ाने के लिए आप रोजाना इसे आपनी डाइट में शामिल करें।
2. ड्राईफ्रूट्स
ड्राईफ्रूट्स धीरे-धीरे आपका वजन बढ़ाने का एक अच्छा तरीका है। ड्राईफ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड फेट का एक बेहतर स्त्रोत है। जिसे आप अपने भोजन में पोषक तत्वों और कैलोरी को बढ़ावा देने के लिए शामिल कर सकते हैं। आप कटे हुए सूखे ड्राई फ्रूट्स अपने स्नैक्स में या खाने में मिलाकर खा सकते है। या फिर स्नैक्ट के रूप में रोस्टेड ड्राईफ्रूट्स भी शामिल कर सकते हैं। आप घर में बना नट बटर भी बना सकते हैं।
3. अश्वगंधा
वजन बढ़ाने के लिए अश्वगंधा भी एक सप्लीमेंट के रूप में काम करता है। अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है, जो आपके शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। यह आपके मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ आपको शक्ति देने में भी काफी मदद करता है। आप अश्वगंधा का पाउडर बनाकर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। लेकिन इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। इतना ही नहीं अपने शरीर में बदलाव महसूस करने के लिए आप एक महीने तक दिन में एक बार दूध में अश्वगंधा मिलाकर पी सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
