Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
पहलवानों जैसी फौलादी बॉडी के लिए पिएं 'बादाम रगड़ा', अंकित बैयनपुरिया ने बताए फायदे
health benefits of badam ragda:'75 Hard Challenge' से मशहूर हुए पहलवान अंकित बैयनपुरिया सोशल मीडिया में अपने देसी स्टाइल में वर्कआउट और डाइट के वजह से लोगों की बीच एक जाना पहचाना चेहरा बन गया है। अपने अनूठे देसी अंदाज की वजह से पीएम मोदी भी उनके कायल हैं।
डाइट और फिटनेस वीडियो बनाकर अंकित अब पहलवान से सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी बन गए है। हाल ही में कुछ समय पहले अंकित बैयनपुरिया कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के शो पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने बताया कि पहलवान एक खास किस्म का ड्रिंक पीते हैं, जो उनके मसल्स गेन करने में मदद करती हैं। और इसे खास तरीके से बनाया जाता है। इसका नाम है बादाम रगड़ा। आइए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में-

अंकित पीते हैं ये खास ड्रिंक
पहलवानों और बॉडी बिल्डर्स को एनर्जी की बहुत जरुरत होती है। इसलिए गुड फैट के लिए वो रोजाना बादाम रगड़ा को प्रोटीन शेक के तौर पर अपने पोस्ट वर्कआउट मील में एड करते हैं। हाल ही में भारती शर्मा के शो में पहुंचे अंकित ने बताया कि वो एक्सरसाइज के तुरंत बाद बादाम-रगड़ा पीते हैं। जिसमें 100 बादाम गिरी, मगज के बीज, खसखस, काली मिर्च, गुलाब की पंखुड़ी और सौंफ होती है।
पहलवानों के लिए कंपलीट फूड सोर्स
अंकित ने बताया, 'बादाम रगड़ा कंपलीट फूड सोर्स है। इसमें आपको हर चीज मिल जाएगी जैसे ओमगा 3, गुड फैट, प्रोटीन आदि।' 'वैसे तो बादाम की तासीर गर्म होती है लेकिन उसमें जो 6 चीजें मिलती हैं, इलायची, मगज, सोंठ, खसखस, काली मिर्च और गुलाब की पंखुड़ी। ये चीजें उसकी तासीर को ठंडा कर देते हैं।

दिमाग भी करता है तेज
बादाम रगड़ा मस्तिष्क के कार्य को बढ़ावा देता है, बादाम में विटामिन ई और अन्य एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं, संज्ञानात्मक कार्य में सुधार करते हैं।
इम्यूनिटी बढ़ाएं
बादाम के पोषक में मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और विटामिन बी 12 शरीर का पोषण करते हैं और इम्यून सिस्टम को भी काम करने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद ढ़ेर सारा केल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है।

ऐसे बनाते हैं बादाम रगड़ा
वर्कआउट के बाद यह आपके शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है और टेस्टोस्टेरोन को भी मेंटेन करता है। इसे बनाने के लिए बादाम के साथ सारी चीजों को मिलाकर कूटा जाता है और फिर उसे पानी मे मिलाते हैं।' 'बादाम रगड़ा बनाने के लिए उसे जिस लकड़ी (सोटा) से कूटा जाता है, वह नीम का होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
