Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासू मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि
IPL - Rinku Singh Fitness: कभी लगाते थे झाडू-पोछा, आज रचा IPL में इतिहास, जानिए रिंकू सिंह का फिटनेस राज
IPL 2023 का 13वां मैच KKR टीम के लिए काफी यादगार बन गया है। खासकर रिंकू सिंह के लिए, जिन्होने 5 गेंदों पर लगातार 5 छक्के मारकर KKR टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस मैच के बाद से ही रिंकू सिंह सोशल मीडिया पर छाएं हुए है। हर कोई उनके बारे में उनकी फिटनेस के बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं।
रिंकू सिंह के फैमिली बैकग्राउंड की बात करें तो वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। वह एक बहुत ही साधारण परिवार से है। उनके पिता सिलेंडर की डिलीवरी करते हैं और भाई ऑटो चलाता है। रिंकू सिंह को बचपन से ही पढ़ाई में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, जिस कारण उन्होने अपना पूरा ध्यान क्रिकेट की मोड़ दिया। एक समय था जब रिंकू सिंह कोचिंग सेंटर में झाडू-पोछा लगाने का भी काम करते थे। लेकिन इस एक मैच ने उनकी लाइफ बदल दी। हर कोई उनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। तो आइए आज हम आपको रिंकू सिंह के फिटनेस का राज बताते हैं।

रिंकू सिंह का फिटनेस सीक्रेट
1. रोजाना करें एक्सरसाइज
रिंकू सिंह के अनुसार फिट रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज जरूरी होता है। फिर चाहे आप जिन जा रहे है, जॉगिंग कर रहे हैं, या कोई खेल खेलकर खुद को फिट रख रहे हैं। रिंकू सिंह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज, जॉगिंग करते हैं।
2. वर्कआउट
रिंकू सिंह फिट रहने के लिए अपने रूटीन में कई तरह के वर्कआउट को शामिल करते हैं। वह एक्सरसाइज करने के साथ जिम भी जाते हैं और कई तरह की गतिविधियां भी करते हैं। ऐसा करने से आपको भी अपने फिटनेस लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। रिंकू सिंह फिट रहने और एक्सरसाइज करने के लिए कोई भी अनोखा तरीका अपना लेते हैं। उसके लिए उन्हें जिम के महंगे उपकरणों की भी जरूरत नहीं पड़ती है।
3. हेल्दी डाइट
किसी भी खिलाड़ी के फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनका खान-पान होता है। ऐसे में रिंकू सिंह भी हेल्दी रहने के लिए एक हेल्दी, संतुलित डाइट फॉलो करते हैं। वह अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ पर ज्यादा जोर देते हैं।
4. पर्याप्त आराम
हेल्दी रहने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पर्याप्त नींद लें और सही तरह से नींद पूरी करें। रिंकू सिंह भी अपने आपको फिट रखने के लिए अपने शरीर को रिलेक्स रखते हैं। रिलेक्स करने से आपको तनाव कम होता है और शारिरीक परेशानी भी नहीं होती है।
5. मोटिवेट रहें
किसी भी व्यक्ति के लिए फिट रहने का सबसे जरूरी मंत्र मोटिवेशन है। अगर आपका कोई लक्ष्य नहीं है तो आप उस तक पहुंचने की कोशिश भी नहीं करेंगे। इसलिए हमेशा अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य जरूर रखें। जिस तरह रिंकू सिंह अपने लक्ष्य क्रिकेट की दुनिया में पहुंचने और एक बेहतरीन क्रिकेटर बनने के लिए अपनी फिटनेस पर पूरी तरह ध्यान देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











