Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
IPL 2024 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने पैट कमिंस, फिट रहने के लिए करते हैं ये काम
IPL 2024 की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप 2023 का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इस रकम के साथ ही पैट कमिंस विश्व के सबसे महंगे क्रिकेटर बन गए हैं। पैट कमिंस 2023 की क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया के कैप्टन भी हैं।
दुनिया के तेज गेंदबाजों में से एक पैट कमिंस की गिनती दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में होती है। आइए जानते हैं कैसे आईपीएल की दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस क्रीज में खुद को फिट रखने के लिए कौनसा वर्कआउट और डाइट प्लान फॉलो करते हैं।

पैट कमिंस जिम वर्कआउट और आउटडोर सेशन दोनों में व्यापक समय समर्पित करते हैं, वो काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वो ऐसे एक्सरसाइज पर फोकस करते हैं, जो उन्हें फिट रखने के साथ ही उनके गेम स्किल्स को भी निखारता है।
पैट कमिंस का वर्कआउट रूटीन
वार्मअप : कमिंस किसी भी एक्सरसाइज रुटीन को शुरू करने से पहले वार्मअप करने में विश्वास करते हैं। पैट कमिंस एक्सरसाइज से पहले रोजाना वार्म-अप एक्सरसाइज करते हैं।
रनिंग और साइकिलिंग : शरीर को एनर्जेटिक और मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए वो रनिंग और साइकिलिंग जैसी एक्सरसाइज करते हैं।
स्विंग बॉलिंग: मजबूत कलाई के लिए पैट कमिंस स्विंग बॉलिंग एक्सरसाइज करते है।
लेग एक्सरसाइज: पैरो की मजबूती के लिए पैट कमिंस सिंगल लेग वर्क और फ्रंट स्क्वैट्स इसके अलावा कूल्हे की मांसपेशियों की ताकत में सुधार के लिए हिप थ्रस्ट जैसी एक्सरसाइज करते हैं। इसके अलावा लंजेज और डेडलिफ्ट एक्सरसाइज भी करते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग : खेल के दौरान अपनी खेल क्षमता बढ़ाने के लिए मेडिसिन बॉल थ्रॉ, जंप स्क्वाट, बॉक्स जंप, पॉवर क्लीन और प्लायोमेट्रिक पुश-अप्स जैसे एक्सरसाइज करते हैं।
पैट कमिंस डाइट प्लान
एक एथलीट के रूप में, पैट कमिंस एक संतुलित आहार को ज्यादा प्रिफरेंस देते हैं जिसमें लीन प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, स्वस्थ वसा और फलों और सब्जियों की एक विविध श्रृंखला शामिल होती है।
प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ : लीन मीट, अंडे, डेयरी प्रॉडक्ट, फलियां जैसे आहार का सेवन करते हैं।
कार्बोहाइड्रेट: साबुत अनाज, फल और सब्जियां, पास्ता और जई जैसे आहार खाते हैं।
स्वस्थ वसा: नट्स और सीड्स, एवोकाडो और जैतून का तेल उनकी डाइट का हिस्सा होते हैं।
मैच से पहले या प्रैक्टिस सेशन के दौरान मील्स: निरंतर ऊर्जा के लिए कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट
- मांसपेशियों के सर्पोट के लिए मध्यम प्रोटीन
- पाचन में सहायता के लिए लो फैट
मैच के बाद या प्रैक्टिस रिकवरी: मांसपेशियों की मरम्मत और रिकवरी के लिए प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ।
- ग्लाइकोजन भंडार को फिर से भरने के लिए कार्बोहाइड्रेट
- मैच के दौरान फ्लूड की हुई खपत की पूर्ति के लिए आवश्यक हाइड्रेशन
स्नैक्स: इंस्टेंट एनर्जी के लिए फल और मेवे सुविधाजनक प्रोटीन सेवन के लिए प्रोटीन बार या शेक
हाइड्रेशन: एथलीट के लिए हाइड्रेशन बहुत जरुरी होता है, खासकर इंटेस ट्रेनिंग सेशन के दौरान।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
