Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Weight Loss Diet: वेटलॉस के लिए खाएं ये गुजराती चीज, जानें इसे बनाने की विधि
गुजराती डिश ढोकला खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। नाश्ते में खमण ढोकला खाने से वजन कम होता है। ढोकला में फैट बिल्कुल नहीं होता है। ढोकला बनाने की विधि और उसमें शामिल किए जाने वाले सामग्रियों की वजह से ये सेहत के लिए बैलेंस्ड ब्रेकफास्ट है।
क्यों हेल्दी है ढोकला
गुजराती स्नैक ढोकला को स्टीम करके बनाया जाता है। आटा मिला होने से इसके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। दाल होने की वजह इस डिश में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ढोकला में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिस वजह से यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर डिश है।

मेटाबॉलिज्म बढ़ाएं
ढोकले के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है। इसके अलावा ढोकला खाने से पेट संबंधी भी कोई रोग नहीं होता। इसके अलावा ढोकला खाने से से हमारे शरीर में नए सेल्स बनते हैं। क्योंकि ढोकला ज्यादातर बेसन से बनता है। इसलिए इसमें काफी मात्रा में फाइबर और आयरन होता है।
100 ग्राम में होता है 160 कैलोरी
100 ग्राम ढोकला में 160 कैलोरी होती है। ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें बहुत कम कैलोरी होती है इसके अलावा ढ़ोकला को फर्मेंटेड फूड की कैटेगरी में होता है, जो सेहत के लिए बेस्ट है।
ऐसे बनाएं
सामग्री: बेसन, चीनी, नमक, रिफाइंड तेल, सरसों, लेमन जूस, पानी, बेकिंग सोडा, करी पत्ता, नारियल पाउडर का इस्तेमाल कर खमण ढोकला तैयार किया। सजावट के लिए उस पर कटी हुई हरी मिर्च और धनिया पत्ती।
विधि: खमण ढोकला तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सामग्रियों को तैयार कर लें, ढोकला बनाने के लिए बर्तन में 2 से 3 कप पानी डालें। इसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। प्लेट रखने से पूर्व ढोकला बनाने वाले बर्तन को कम से कम 5 मिनट तक गर्म करें। अब 2 छोटी थाली लें (थाली ऐसी हों जो बर्तन में आसानी से रखी जा सकें)। 1 टी स्पून तेल लगाकर उसे चिकना कर लें।
अब एक बड़े कटोरे में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही और 3/4 पानी को मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालें। अब इसे अच्छी तरह से मिला दें। इस तरह मिलाएं की घोल में गुठले नहीं बचे। अब इस घोल में इनो पाउडर डालकर इसे एक मिनट तक फेंटें, इससे घोल लगभग दोगुना हो जाएगा।
इसके बाद तत्काल चिकनी की गई थाली में घोल डालें। घोल डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि थाली 1/2 इंच ऊंचाई तक ही घोल से भरी हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
