Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शुभमन गिल के सेमीफाइनल मैच में रिटायर्ड हर्ट होने का डेंगू से है कनेक्शन, जानें डेंगू के After Effects
Shubman Gil dengue after effects : इंडिया वर्सेज न्यूजीलैंड वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल मैच में ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल को हैमस्ट्रिंग मसल्स में चोट लग गई। जिसके उन्हें मैच को बीच में ही छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ गया। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में गिल ने रिटायर्ड हर्ट की वजह बताते हुए कहा कि "शुरुआत क्रैंप से हुई थी और इसके बाद मुझे थोड़ी हैमस्ट्रिंग भी हो गई थी।
एक तो गर्मी बहुत थी और दूसरा यह डेंगू का बाद का प्रभाव (dengue after effects) भी था।" वर्ल्ड कप लीग के पहले के दो मुक़ाबले नहीं खेलने के बाद गिल टीम में वापस लौटे थे और तब से वह आठ मैच खेल चुके हैं। जहां उन्होंने बताया कि डेंगू से उनके गेम पर तो कोई प्रभाव नहीं पड़ा लेकिन उनका वजन जरूर थोड़ा घटा है।

आइए जानते हैं कि क्या डेंगू से रिकवर होने के बाद भी इसका प्रभाव रह जाता है और डेंगू के आफ्टर इफेक्ट्स क्या हो सकते हैं?
जोड़ों में दर्द
डेंगू के बाद लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या हो सकती है। दरअसल, डेंगू के बुखार का सबसे ज्यादा असर आपके बोन मेरो पर होता है जो कि हड्डियों की सेहत से भी जुड़ा हुआ है। इसके अलावा तमाम विटामिन और खनिजों का नुकसान भी जोड़ों में दर्द का कारण बन जाता है।
एलोपेसिया
डेंगू के बाद आपको एलोपेसिया हो सकता है। इसका मतलब ये है कि आपके बाल तेजी से झड़ सकते हैं और फिर आप गंजेपन के शिकार हो सकते हैं। ये असल में शरीर में तमाम न्यूट्रीएंट्स की कमी की वजह से हो सकता है जिससे बाल जड़ों से कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं।

वजन कम होना और थकान
वजन कम होना और थकान डेंगू के कुछ गंभीर लक्षणों में से एक हो सकता है। क्योंकि शरीर में प्लेटलेट्स की कमी रहती है। ऐसे में आपका वजन तेजी से कम हो सकता है जिसके पीछे कोई खास वजह नहीं होती। इसके बाद आपको लंबे समय तक के लिए कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। तो, डेंगू के बाद ये तमाम चीजें हो तो डॉक्टर से बात करें और अपना पूरा इलाज करवाएं।
मांसपेशियों में दर्द
मांसपेशियों में दर्द का एक बड़ा कारण डेंगू हो सकता है। ऐसा इसलिए कि मांसपेशियां डेंगू के दौरान कमजोर हो जाती हैं। ऐसे में इनमें रह-रहकर अकड़न होती है और दर्द होता है। इसके अलावा डेंगू के बाद लोग लंबे समय तक अपनी मांसपेशियों में कमजोरी महसूस कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
