Latest Updates
-
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय
Mahashivratri 2024 : शिवभक्त क्यों पीते हैं भांग, जानें शिवरात्रि से जुड़ी परांपरा और ज्यादा पीने के नुकसान
Why do devotees of Lord Shiva consume bhang : शिवरात्रि के मौके पर कई जगह भगवान शिव को भांग चढ़ाने और उसे प्रसाद के रूप में पीने की परांपरा रही है। इसी वजह से इस दिन कई जगहों पर शिवरात्रि के मौके पर भांग को पीसकर इसकी ठंडाई बनाकर भोलेनाथ को चढ़ाई जाती है।
फिर सभी भक्तों में वितरित की जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोलेनाथ को भांग क्यों पसंद थी और क्यों शिवभक्त इसे पीना पसंद करते हैं। आइए शिवरात्रि के मौके पर जानते हैं इससे जुड़ी कथा, साथ ही मालूम करते हैं कि भांग सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं या नुकसानदायक?

धार्मिक महत्व
कई पुराणों में इस संदर्भ के बारे में पता चलता है कि समुद्र मंथन के वक्त जो विष निकला था, उसे भगवान शिव ने पीने की जगह कंठ में रख दिया था। ये विष इतना जहरीले और गर्म तासीर का था कि इससे भोलेनाथ को गर्मी लगने लगी और वे कैलाश पर्वत चले गए। मान्यताओं के अनुसार विष के सेवन के कारण होने वाली गर्मी को कम करने के लिए भांग का सेवन कराया गया। यह एक शीतलक औषधि भी होती है। यही कारण है कि महा शिवरात्रि पूजा में भांग भगवान को चढ़ाए जाने वाली चीजों में भांग भी एक हिस्सा बन गया।
हार्ट अटैक की समस्या
हालांकि सीमित मात्रा में भांग खाने के नुकसान कम होते हैं। वहीं जरुरत से ज्यादा भांग का सेवन करने से आपकी हार्ट रेट बढ़ सकती हैं और हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।
ब्लड प्रेशर हो सकता है हाई
भांग का सेवन करने से ब्लड प्रेशर में हाई होने की वजह से आप बेहोश भी हो सकते हैं। जिसकी वजह से आंखें लाल होना और सांस लेने में परेशानियां बढ़ने लगती है।
मेमोरी लॉस
भांग सीधा दिमाग पर असर कर सकता है। इसके ज्यादा सेवन से दिमाग ठीक तरीके से काम करना बंद कर देता है। इसके सेवन की वजह से आपका दिमाग़ हाइपर एक्टिव हो जाता है, जो आपके सोचने-समझने की क्षमता पर असर डाल सकता है। इसका नशा कम होने पर आप कुछ क्षणों के लिए मेमोरी लॉस का अनुभव भी कर सकते हैं।
भांग के औषधीय गुण और फायदे
आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भांग का सही इस्तेमाल करके हम इसके कई औषधीय गुणों का लाभ ले सकते हैं।
- जिन लोगों को मेमोरी लॉस यानी भूलने की दिक्कत हैं, तो उन्हें भांग का सेवन करना चाहिए।
- तनाव और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं के लिए भी डॉक्टर इसका दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।
-बार-बार पेशाब करने की समस्या वालों को भी भांग औषधि के तौर पर दी जाती है।
- जो लोग लगातर खांसी से परेशान हैं उन्हें भांग की पत्तियों को सुखा कर, पीपल की पत्ती, काली मिर्च और सोंठ मिलाकर सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications