Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए घर में बनाएं ये आयुर्वेदिक टॉनिक

अक्सर हमारे लाइफस्टाइल और खराब डाइट का असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। आपने क्या खाया है, इसका असर आपकी हेल्थ, माइक्रोबायोटा और पेट के एंजाइम पर साफ देखने को मिलता है। दरअसल, खराब डाइट डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन पर भी गलत असर डालते हैं। जिसके कारण अपच, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी पेट से जुड़ी समस्याएं हो जाती है। खाना सही से ना पच पाना वजन बढ़ाने का भी कारण बन जाता है। लेकिन पेट से जुड़ी इन समस्या से निपटने के लिए आप नेचुरल चीजों से बनी आयुर्वेदिक टॉनिक की मदद ले सकते हैं।
पेट के लिए आयुर्वेदिक टॉनिक
सौंफ का टॉनिक
सौंफ हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे लोग अक्सर खाने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी खाते हैं। जो आपके खाने को भी पचाने में मदद करता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम की चिकनी मांसपेशियों को आराम देने में मदद करने के साथ गैस, सूजन और पेट में ऐंठन को भी कम करने में लाभकारी है। इस टॉनिक को आप घर में बनाकर रख सकते हैं इसे बनाने के लिए 4 चम्मच सौंफ लेकर पानी के आधा होने तक उबाल लें। अब इस पानी में ताजा अदरक के कुछ टुकड़े, एक चुटकी हींग और नमक डालकर मिला दें। जब ये पानी थोड़ा गाढ़ा हो जाएं तो इसे कांच के बोतल में डालकर रख दें। और जब भी आपको पेट से जुड़ी कोई परेशानी हो, तो खाना खाने के बाद एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ पीएं।
हींग-मुलेठी टॉनिक
पेट से जुड़ी समस्या के लिए हींग और मुलेठी रामबाण है। ये आपके पेट से जुड़ी समस्या से निपटने में मदद करता है। हींग आपके मेटाबोलिज्म को ठीक करने के साथ डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ाने में मदद करता है। इस कारण आप जो भी खाते हैं इससे आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पचता है और इस तरह आप पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं। मुलेठी में मौजूद लीकोरिस जड़ कब्ज, एसिडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं के इलाज में मददगार है। इस टॉनिक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कांच की बोतल में 5 चम्मच शहद डाल लें। इसके बाद इसकें मुलेठी के जड़ों को पीस कर इसमें मिला दें। इसके बाद इसमें सौंठ डाल दें। और एक चम्मच हींग मिलाकर रख दें। आपका टॉनिक तैयार है, इसे ऐसे ही रख दें और जब भी आपको पेट से संबंधित समस्या हो एक छोटे चम्मच में निकालकर पानी में मिलाकर अच्छे से उबाल लें। और इसे चाय की तरह पीएं।
अजवाइन-घी टॉनिक
पेट की समस्या में अजवाइन हमेशा से ही फायदेमंद रहा है। अजवाइन पेट के कीड़ों को मारने में मदद कर सकता है। ये टॉनिक आपके पेट दर्द की समस्याओं को राहत देने में मदद करता है। अजवाइन में थाइमॉल के गुण मौजूद होते हैं, जो ग्रेसट्रिक जूस के प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है। घी में मौजूद एसिड आफकी आंतों को हेल्दी रखने में मदद करता है। जिस कारण ये आपके खाने को पचाने में मदद करता है। एक साथ अजवाइन और घी का टॉनिक आपके पेट दर्द को जल्दी राहत देने में मदद करता है। इस टॉनिक को बनाने के लिए एक डिब्बे में 5 चम्मच देसी घी गर्म करके रख दें। अब इसमें काला नमक डाल दें। अब इसमें अजवाइन डालकर रख दें। अब जब भी आपके पेट में दर्द हो एक चम्मच इस टॉनिक के साथ गुनगुने पानी के साथ पीएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
