Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Manoj Bajpayee ने 14 सालों से नहीं खाया है डिनर, भूख मारने के लिए पीते हैं पानी, ऐसा करने की ये है वजह
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म सिर्फ 'एक बंदा ही काफी है' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए अभिनेता ने कर्ली टेल्स को दिए एक इंटरव्यू के दौरान अपनी फिटनेस के बारे में खुलासा हुए बताया कि उन्होंने पिछले 14 सालों से रात का खाना नहीं खाते हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया कि ऐसा करने की वजह, तो एक्टर ने बताया-
13-14 साल हो गए। मैंने सोचा कि यार मेरे दादा तो बहुत डबल पतले थे। और बहुत ही फिट रहते थे हमेशा। तो मैंने सोचा कि चलो मैं भी वही फॉलो करता हूं, जो वह फॉलो करते थे। फिर वो शुरू जब मैंने किया तो मेरा वजन कंट्रोल होना शुरू हुआ। मैंने काफी एनर्जेटिक भी फील किया। काफी हेल्दी फील करना शुरू कर दिया। तब मैंने फैसला कि अब मैंने इसे ही फॉलो करूंगा।'

लंच के बाद किचन हो जाता है बंद
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया, मैंने इसमें ट्विकिंग करनी शुरू की। मैंने कभी 12 घंटे तो कभी 14 घंटे तक फास्टिंग भी की। फिर धीरे-धीरे मैंने रात का डिनर हटाना शुरू किया। अब हमारे यहां लंच के बाद किचन में कुछ नहीं बनता है, इसमें तभी कुछ बनता है, जब हमारी बेटी हॉस्टल से घर वापस आती है।
पानी और बिस्कुट से मारते हैं भूख
मनोज बाजपेयी ने बताया कि शुरुआत में तो इस रूटीन को फॉलो करने में बहुत दिक्कत हुई। तब वह भूख मारने के लिए खूब सारा पानी पीते और बिस्कुट खाते थे। इस रुटीन से लाइफस्टाइल में काफी बदलाव आया है और यही वजह है कि न तो मुझे कोलेस्ट्रॉल है न ही डायबिटीज और न ही दिल से जुड़ी कोई बीमारी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
