Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Mother's Day 2023 : बॉलीवुड सुपर मॉम्स और उनका सीक्रेट फिटनेस और डाइट प्लान
Mother's Day 2023: वो दिन लद गए जब बॉलीवुड एक्ट्रेस मां बनते ही एक्टिंग करिअर को अलविदा कर देती थी। लेकिन आजकल की बॉलीवुड मॉम्स बहुत ही स्मार्ट और मल्टी टास्किंग है। अब बात चाहे करीना कपूर की हो या न्यू मॉम आलिया भट्ट, जिन्होंने डिलीवरी के कुछ दिनों
के अंदर ही वेटलॉस करके अपने काम पर लौट आई। अपने मदरहुड को एंजॉय करने के साथ-साथ ही ये बॉलीवुड दिवाज अपनी फिटनेस को भी नजरअंदाज नहीं करती हैं। आइए जानते हैं इस मदर्स डे पर इन हॉट मॉम्स की फिटनेस और डाइट प्लान।

आलिया भट्ट
आलिया ने छह नवंबर को अपनी बेटी राहा को जन्म दिया था। उन्होंने डिलीवरी के बाद बेहद ही कम समय में ही अपना वेटलॉस कर लिया था। वजन घटाने के लिए आलिया पिलाटे, वेट ट्रेनिंग, किकबॉक्सिंग और कोर वर्कआउट जैसी एक्सरसाइज की मदद ली है। इसके अलावा आलिया योगा भी करती है। वो योगा में एरियल योगा करना पसंद करती है। बात करें उनकी डाइट की तो वो घर का बना खाना खाना पसंद करती हैं। जिसमें खिचड़ी, दाल-चावल और दही शामिल है। आलिया जरा भी चीनी नहीं लेती है। वो दिन की शुरुआत हर्बल टी से करती हैं।
करीना कपूर
करीना कपूर बॉलीवुड के सबसे चर्चित बेबी तैमूर की मॉम हैं।करीना बॉलीवुड मे जीरो फिगर का ट्रेंड लाईं और आज भी उनके जिम वीडियोज़ देख कर लोगों को परेशानी हो सकती है क्योंकि वो घंटो जिम में पसीना बहाती है। करीना पहले बेटे तैमूर के जन्म के एक महीने के अंदर ही काम पर लौट आई। रीना के फिटनेस रूटीन में पिलाटे, वेट लिफ्टिंग, रोप एक्सरसाइज और स्ट्रेचिंग आदि शामिल हैं। करीना प्रेग्नेंसी के बाद से ही जंक फूड ना खाकर उन चीजों को खाना पसंद करती हैं जो उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो। साथ ही, खाना खाने के समय पर भी ध्यान दें और देर रात या बेवक्त खाने से परहेज करें।
सोनम कपूर
सोनम कपूर ने 20 अगस्त को बेटे वायु को जन्म दिया था, बेटे के जन्म के 4 महीने में सोनम कपूर ने वेटलॉस करके काम पर लौट आई। सोनम ने वेटलॉस के लिए पिलाटे एक्सरसाइज का सहारा लिया। सोनम भी अपनी डाइट को लेकर बहुत स्ट्रिक्ट है, वो कुछ भी तला भुना नहीं खाती है। वो सिर्फ घर के बने खाने को डाइट में लेती हैं।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिटनेस की तो प्रियंका खुद को फिट रखने के लिए जिम में वेट ट्रेनिंग, मिक्स कार्डियो और योगा करती हैं। जिम में ट्रेडमिल पर 15 मिनट रनिंग करती हैं। स्ट्रेस से दूर रहने और फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योगा करना पसंद करती हैं।
वहीं डाइट में प्रियंका अपने डेली डाइट पौष्टिक भोजन शामिल करती है। वो तरल पदार्थों पर विशेष ध्यान देती हैं। अपने हमेशा पीने का पानी साथ रखती हैं। तरल पदार्थों में वो जूस पर ज्यादा जोर देती हैं और कॉफी कम से कम पीती है। वह रात को बहुत ही हल्का खाना खाती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
