Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Myth vs Facts: बड़े-बुजुर्ग क्यों उत्तर दिशा की ओर मुंह करके न सोने की देते हैं सलाह? जानें सच है या मिथ
Myth vs Facts: आपने घर में अक्सर बुजुर्गों को कहते या टोकते हुए सुना होगा कि उत्तर की ओर मुंह करके सोने से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। भारतीय रीति रिवाज या घरों से जुड़े कई नियमों के पीछे तो निश्चित रूप से कोई न कोई वजह होती है। अगर आप भी बचपन से सोने की दिशा को डांट खाई हैं, तो आप भी निश्चित रुप से ही इस बात पर विश्वास करते ही होंगे।

क्या आप जानते हैं कि ऐसे कुछ कारण हैं जिनकी वजह से इसे सच माना जाता है? आइए जानते हैं कि क्या सच में उत्तर दिशा की तरफ सिर करके नहीं सोना चाहिए? आइए जानते हैं ये सिर्फ मिथ है या इसके पीछे कोई सच्चाई है।
मिथक: उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होंगी?
तथ्य:साइंस के सिद्धांतों के आधार पर यह सही साबित होता है। दरअसल सौरमंडल की चुम्बकीय तरंगे, दक्षिण से उत्तर दिशा में में चलती हैं। जब हम उत्तर दिशा में सिर करके सोते हैं, तो ये तरंगे सिर से होते हुए पैरों की तरफ गुज़र जाती हैं।
धरती के चुंबकीय तरंगे अलग दिशा में जाने की वजह से ब्लड प्रेशर में बदलाव होने लगता है। ऐसे में आपके दिल को ज्यादा काम करना पड़ता है। ऐसे हालत में अगर आप उम्रदराज हैं और आपकी रक्त धमनियां कमजोर हैं तो हेमरेज या पैरालिटिक अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा पल्स रेट भी कम हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है।
मिथक: उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बुरे सपने आते हैं?
तथ्य: इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बुरे सपने आते हैं। हालाँकि, कुछ लोगों ने बताया है कि जब वे इस स्थिति में सोते हैं तो उन्हें बुरे सपने आते हैं। यह शरीर के विद्युत चुम्बकीय क्षेत्र में व्यवधान के वजह से भी हो सकता है, जो नींद के दौरान मस्तिष्क की गतिविधि को प्रभावित करता है।
मिथक: उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से आपकी उम्र कम हो जाती है?
तथ्य: इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से आपकी उम्र कम हो जाएगी। हालांकि, ऐसी खबरें आई हैं कि जब लोग इस स्थिति में सोने के बाद उठते हैं तो वे खुद को अधिक थका हुआ और कम ऊर्जावान महसूस करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
