Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Myths Vs Facts: जमीन पर गिरा हुआ खाना 5 सेकंड के अंदर उठाकर खाया जा सकता है, जानें सच यहां
5 second rule food : कई बार होता है कि जमीन पर खाना गिरने के बाद हम उसे उठाते नहीं हैं क्योंकि हमें लगता है, वो खराब हो गया। लेकिन कई लोगों का मानना होता है कि खाना गिरने के 5 से 10 सेकंड के अंदर उठाकर खा लिया जाए तो वो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाता है।

वाकई 5 से 10 सेकंड रूल काम करता है या यह सिर्फ एक मिथक है?
फैक्ट :कई लोगों में खाने को लेकर यह धारणा है कि खाना जमीन पर गिरने के 5 से 10 सेकंड तक बैक्टीरिया के संपर्क में नहीं आता है और इसे खाया जा सकता है? आइए जानते हैं खाने को लेकर बनाया गया रुल क्या सच है या सिर्फ मिथक है।
मिथक : क्या किसी भी जगह गिरा खाना 5 सैकेंड के अंदर उठाकर खाया जाता सकता है?
फैक्ट : ऐसा मानना वाकई सही है या नहीं? क्या खाना जमीन पर गिरने के तुरंत बाद कंटेमिनेट हो जाता है? बैक्टीरिया खाने पर कितनी जल्दी असर कर सकता है? देखिए सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि यह निर्भर करता है कि खाना कैसी सतह पर गिरा है? खाना किस तरह का है? खाने कितने पहले बना था।
अमेरिकन काउंसिल ऑन साइंस एंड हेल्थ द्वारा एक रिसर्च की गई थी। यह रिपोर्ट अप्लाइड एंड एनवायरमेंटल माइक्रोबायोलॉजी डिपार्टमेंट द्वारा की गई थी जो ASM जर्नल्स में पब्लिश हुई थी। इस रिसर्च के मुताबिक जितनी ज्यादा देर खाना कंटेमिनेटेड सरफेस पर रहेगा उतना ही ज्यादा उसके खराब होने की गुंजाइश है। बैक्टीरियल क्रॉसकंटेमिनेशन से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।
मिथक : 1 सेकंड में भी खाने को दूषित कर सकता है बैक्टीरिया?
फैक्ट: यह बात सरफेस पर यानी सतह पर निर्भर करता है कि उसका मॉइश्चर कैसा है। सतह में मॉइश्चर ज्यादा है, तो खाना जल्दी दूषित हो सकता है। उदाहरण के तौर पर अगर आप चिप्स का एक हिस्सा जमीन पर गिराते हैं, तो उसके दूषित होने की गुंजाइश कम होगी, लेकिन यहीं तरबूज जैसा हाई वाटर कंटेंट वाला फूड आइटम जमीन पर गिर जाए, तो वह तुरंत दूषित हो जाएगा।
ऊपर बताई गई रिसर्च के मुताबिक जब सरफेस की बात होती है तब कालीन पर कम मॉइश्चर वाला खाना सबसे कम दूषित होता है, लेकिन टाइल, स्टील, लकड़ी, कॉन्क्रीट आदि पर खाना बहुत जल्दी दूषित हो सकता है। इसके अलावा, बैक्टीरिया टाइप का भी बहुत असर पड़ता है। मसलन ई-कोली जैसा खतरनाक बैक्टीरिया बहुत जल्दी खाने से चिपक सकता है।

मिथक : 5 सेकंड में गिरा हुआ खाना खाने से संक्रमण होने का खतरा कम रहता है?
फैक्ट: डेंगू, जीका वायरस जैसी स्थिति में जमीन से उठाकर खाना खाना आपके लिए और भी खतरनाक हो सकता है। जैसा कि हम जानते हैं कि कोरोनावायरस एक बहुत ही संक्रामक वायरस है, जो हवा में फैले दूषित कणों को अंदर लेने या दूषित सतहों के संपर्क में आने वाले व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी आसानी से फैल सकता है।
मिथक: क्या 5 सेकंड रुल निराधार है?
फैक्ट: एस्टन यूनिवर्सिटी की प्रकाशित रिपोर्ट इस बात को मानती है कि मॉइश्चर कंटेंट खाने के दूषित होने में ज्यादा रोल निभाता है। ऐसे में कम मॉइश्चर वाला खाना अगर बहुत ज्यादा कंटेमिनटेड सतह पर नहीं गिरा है, तो आपको दिक्कत कम होगी।
हालांकि, यह रिपोर्ट मानती है कि 5 सेकंड रूल सही है, लेकिन यह सिर्फ कुछ ही तरह के फूड्स और सरफेस पर लागू होता है।
इसका मतलब यह है कि 5 सेकंड रूल पूरी तरह से मिथक नहीं है, लेकिन गिरा हुआ खाना उठाकर ऐसे ही खा लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। अब आप हर बार खाना टेस्ट तो नहीं करेंगे कि सतह और मॉइश्चर के कारण यह खराब हुआ है या नहीं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
