Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
myths vs facts: ब्राउन राइस खाने से सच में वेटलॉस होता है, जानिए इससे जुड़े मिथक
myths vs facts about brown rice : हमने अक्सर देखा है कि लोगों के बीच हेल्दी और पौष्टिक खानपान के सेवन को लेकर कई तरह की धारणाएं प्रचलित है। खासकर बात जब वेटलॉस की होती है तो लोग बहुत सेलेक्टिव हो जाते हैं। वहीं इनमें से एक डाइट फूड है ब्राउन राइस।
सफेद चावल और ब्राउन राइस के सेवन को लेकर भी बहस देखने को मिलती है कि इसे खाने से जल्दी वेटलॉस होता है। इसके अलावा ब्राउन राइस सबसे हेल्दी फूड में से एक है।
लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि सफेद चावल और ब्राउन राइस में कुछ ज्यादा फर्क नहीं है। आइए जानते है ब्राउन राइस से जुड़े मिथकों के बारे में जिनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है।

मिथक: ब्राउन राइस में कैलोरी कम होती है?
फैक्ट:वेटलॉस प्रोग्राम पर चल रहे लोगों के बीच ये मिथक आम है कि ब्राउन राइस में व्हाइट राइस की तुलना में कैलोरी कम होती है। ब्राउन राइस और व्हाइट राइस कैलोरीज के मामले में लगभग बराबर ही होते हैं। अगर आप वजन कम करने के लिहाज से सिर्फ ब्राउन राइस खा रहे हैं, तो आप नॉर्मल राइस भी खा सकते है। इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके साथ ही आपको ब्राउन राइस खाना चाहिए या नहीं आपको किसी डाइटीशियन से इस बारे में बात करनी चाहिए।
मिथक: ब्राउन राइस में ज्यादा पौष्टिक गुण होते है?
फैक्ट: ब्राउन राइस में सफेद चावल की तुलना में अधिक पोष्टिक होता है। यह कुछ मामलों में सफेद चावल की तुलना में फायदेमंद होता है। इसके अलावा, डायबिटीज रोगियों, वजन प्रबंधन और दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी ब्राउन राइस अधिक फायदेमंद होते हैं। फाइबर और विटामिन बी12 की मात्रा भी ब्राउन राइस में अधिक होती है। लेकिन ब्राउन राइस खाने के बाद कुछ लोगों को अपच, ब्लोटिंग और सुस्ती जैसी समस्याएं हो सकती है। क्योंकि ब्राउन रेड राइस सफेद चावल की तुलना में पचने में भारी होते हैं।
मिथक: नियमित ब्राउन राइस खा सकते है?
फैक्ट: कई लोग नियमित तौर पर ब्राउन राइस का सेवन करना सही मानते हैं। लेकिन ऐसा करना सही नहीं है। इसकी बचाए उबले पैरा बॉइल्ड राइस या अनपॉलिश्ड का विकल्प चुन सकते हैं। सफेद चावल भी ऐसा नहीं है कि रोजाना सेवन करना नुकसानदायक होता है, बस आपको इसका सेवन जरूरत के अनुसार करना चाहिए। भले ही ये विटामिन और फाइबर में कम हो सकते हैं, लेकिन जब आप सब्जी, अंडे के साथ सफेद चावल खाते हैं या इसके साथ एक गिलास छाछ या दही लेते हैं, तो आप आसानी से फाइबर और विटामिन बी12 प्राप्त कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications