Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Quit smoking Day : सिगरेट में होता है टॉयलेट क्लीनर और चूहे मारने की दवा वाला केमिकल, कैसे छुड़ाएं ये लत
How does cigarette make you addicted : कभी आपने सोचा है कि सिगरेट में ऐसा क्या होता है कि उसका एक कश लेते ही आप उसके लत के शिकार बन जाते हैं। दरअसल सिगरेट में 7,000 से ज्यादा केमिकल कंपाउंड मौजूद होते हैं। इनमें से ज्यादातर केमिकल साइकोएक्टिव होते हैं। मतलब कि जो सीधा आपके तंत्रिका तंत्र पर हमला कर कंट्रोल में लेते हैं। जिस वजह से आप इस लत के शिकार में आ जाते हैं।
सिगरेट पीने के चंद सेकेंड में ही धुआं दिमाग तक पहुंचता हैं, जिससे कुछ न्यूरोट्रांसमिटर्स रिलीज होते हैं जो हमारे शरीर के डोपामाइन हार्मोन को एक्टिव कर देते हैं और हमें अच्छा लगने लगता है। डोपामाइन वो ही हार्मोन हैं जिसके रिलीज होने से व्यक्ति को खुशी का अहसास होता है। धीरे-धीरे आप इसके चुंगल के आदी हो जाते हैं।

नो स्मोकिंग डे के मौके पर जानते हैं कि कैसे सिगरेट आपके लिए खतरनाक नशा हैं और कैसे इस नशे से छुटकारा दिलाएं।
ये केमिकल कपाउंड होते हैं सिगरेट में
अमेरिकी हेल्थ संस्था TFL (टौबेको फ्री लाइफ) के मुताबिक एक सिगरेट के धुएं में कई टॉक्सिक केमिकल मौजूद होते हैं। जो वाकई सेहत के लिए कई खतरा पैदा कर सकते हैं। इसमें निकोटीन, टार, पोलोनियम-210, आर्सेनिक, अमोनिया, टालवीन, एसिटोन और मेथनॉल जैसे जहरीले केमिकल पाए जाते हैं। इनमें मौजूद नशे की वजह से व्यक्ति एडिक्टेड हो जाता हैं। सिगरेट का शौक कब तलब में बदल जाता है, पता ही नहीं चलता हैं।
सिगरेट में पाएं जाने वाले केमिकल कितने खतरनाक?
सिगरेट बनाने में इस्तेमाल की जाने वाले केमिकल वाकई बहुत ही खतरनाक होते हैं। पोलोनियम-210 केमिकल का इस्तेमाल एटम बम बनाने में, आर्सेनिक का चूहा मारने की दवा, निकोटीन का खाद बनाने, टालवीन का स्याही बनाने में और अमोनिया का इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर में होता है। अब आप इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि एक सिगरेट आपके सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
कैसे छुड़ाएं लत (Tips To Quit Smoking Naturally)
सिगरेट या कोई भी नशे की आदत से एकदम से नहीं छूटती हैं। इसे छुड़ाने में काफी मेहनत की जरुरत होती है। अमेरिका के CDC (सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन) के मुताबिक सिगरेट या किसी भी तरह की स्मोकिंग की लत को छोड़ने में 1 से 4 सप्ताह तक लग सकते हैं। इसके लिए अच्छे डाइट, डेली रुटीन, एक्सरसाइज और मेडिटेशन जैसी प्रैक्टिस का सहारा लेना पड़ता है।
ये हो सकते हैं विड्रॉल सिम्प्टम
सिगरेट छोड़ने पर आप विड्रॉल सिम्प्टम का अहसास कर सकते हैं। जिनमें चिड़चिड़ापन, एंग्जायटी, तनाव, थकान, बदन टूटने जैसा दर्द, ज्यादा भूख लगना, सिरदर्द, तनाव, नींद न आना और कब्ज जैसे लक्षण हो सकते हैं। TFL के मुताबिक ये लक्षण सिगरेट छोड़ने के चार हफ्ते तक दिखाई देते हैं। उसके बाद शरीर न्यूट्रल होने लगता हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
