Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Weight Loss Tips : वजन घटाने के लिए पनीर या मशरूम, यहां जानें कौन है बेहतर ऑप्शन
Paneer vs. Mushrooms : वजन कम करना कोई आसान काम नहीं है। इसके लिए सही एक्सरसाइज के साथ-साथ संतुलित डाइट का भी ध्यान रखना जरूरी होता है। हेल्दी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए, जो पोषक तत्वों से भरपूर हों और वजन घटाने में मदद करें। आजकल कई लोग वेट लॉस के लिए कीटो डाइट, इंटरमिटेंट फास्टिंग और हाई-प्रोटीन डाइट जैसी विभिन्न योजनाओं को अपनाते हैं।
डाइट एक्सपर्ट्स वजन घटाने के लिए पनीर और मशरूम खाने की सलाह देते हैं क्योंकि ये दोनों ही प्रोटीन के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। लेकिन इन दोनों में से वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा विकल्प कौन सा है? न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि पाठक के अनुसार, यह पूरी तरह से आपकी डाइटरी आवश्यकताओं और लक्ष्य पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं कि वजन घटाने के लिए कौन सा फूड ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।

पनीर: प्रोटीन और कैल्शियम का पावरहाउस
पनीर को एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है क्योंकि इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल बताती हैं कि प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
पनीर के फायदे
- 100 ग्राम पनीर में 18-21 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
- यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है, जिससे अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाव होता है।
- कैल्शियम से भरपूर होने के कारण यह हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा होता है।
- मसल्स बिल्डिंग के लिए फायदेमंद है, खासतौर पर जिम जाने वालों के लिए।
- हालांकि, पनीर में फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। अगर आप वेट लॉस डाइट पर हैं, तो लो-फैट पनीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
मशरूम: कम कैलोरी और हाई फाइबर
मशरूम वजन घटाने के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। 100 ग्राम मशरूम में सिर्फ 22 कैलोरी होती है, जो इसे वेट लॉस फ्रेंडली बनाता है।
मशरूम के फायदे
- कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फूड, जो डाइजेशन को सही रखता है।
- विटामिन B, D, पोटैशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर।
-लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।
-एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण इम्यूनिटी बूस्ट करता है।
क्या खाना चाहिए - पनीर या मशरूम?
यदि आप कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाले विकल्प की तलाश में हैं, तो मशरूम वेट लॉस के लिए बेहतर साबित हो सकता है। लेकिन अगर आप प्रोटीन की पूर्ति करना चाहते हैं और मसल्स बनाना चाहते हैं, तो लो-फैट पनीर एक अच्छा विकल्प है।
निष्कर्ष
तेजी से वजन कम करना चाहते हैं, तो मशरूम खाएं।
वजन घटाने के साथ मसल्स बनाना चाहते हैं? तो लो-फैट पनीर खाएं
हालांकि, हेल्दी डाइट का मतलब बैलेंस होना चाहिए, इसलिए आप दोनों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
