Latest Updates
-
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी
होली पर पकवान खाकर पेट में जमा हो गई है गंदगी, तो बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन
Post Holi Detox Tips: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और स्वादिष्ट पकवानों से भरा होता है। इस खास मौके पर घरों में गुजिया, पापड़, मठरी, दही-वड़े, पूड़ी-सब्जी, नमकपारे, नमकीन और कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। लोग इस दिन जमकर खाते-पीते हैं और खूब मौज-मस्ती करते हैं। हालांकि, त्योहारों के दौरान अक्सर हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं, जिसका सीधा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है। इन पकवानों में बहुत घी, तेल और चीनी होती है, जो पाचन पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में, त्योहार के बाद शरीर को हल्का महसूस करने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी हो जाता है। अगर आपने भी होली पर ज्यादा खा लिया है, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। तो आइए, जानते हैं डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं होली के बाद शरीर को डिटॉक्स कैसे करें -

पानी ज्यादा पिएं
शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना सबसे जरूरी है। पानी शरीर से हानिकारक तत्वों और टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम 8-10 गिलास पानी पीने की आदत डालें। इसके अलावा, आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ डिटॉक्स प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है।
डिटॉक्स ड्रिंक्स पिएं
होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्स भी पी सकते हैं। आप खीरा, पुदीना और नींबू की डिटॉक्स ड्रिंक बनाकर पी सकते हैं। इसके लिए आप एक जार में पानी डालें। इसमें खीरे, पुदीने और नींबू के टुकड़े डालें। इस पानी को रातभर ऐसे ही छोड़ दें और सुबह पानी को छानकर इसका सेवन करें। इस डिटॉक्स ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में जमा सारी गंदगी और विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं।
हल्का भोजन करें
होली के बाद कुछ दिनों तक भारी और तला हुआ भोजन न खाएं। इसके बजाय हल्का और घर का बना भोजन जैसे सूप, खिचड़ी, दाल-चावल और उबली हुई सब्जियां खाएं। इससे पाचन तंत्र को आराम मिलेगा और आंतों को साफ होने में भी मदद मिलती है।
व्यायाम और योग करें
होली के बाद बॉडी डिटॉक्स करने के लिए व्यायाम या योग करें। हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या योगाभ्यास करने से न केवल शरीर की मांसपेशियां सक्रिय रहती हैं, बल्कि यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और ताजगी बनी रहती है।
ग्रीन टी का सेवन करें
बॉडी को शरीर करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप दिन में 1-2 कप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं यह शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी मदद करती है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications