Ramadan 2024 : सहरी और इफ्तार के दौरान क्‍या खाना चाह‍िए और क्‍या नहीं, यहां जानें

What To Eat Or Not Eat During Sehri or iftaar : मुस्लिम कैलेंडर का नौंवा और पाक महीना माह-ए-रमजान शुरु होने के साथ ही रोजे भी शुरु हो चुके हैं। मुस्लिम इस पूरे महीने अल्‍लाह की इबादत करने के साथ ही रोजा भी रखेंगे। रोज के दौरान सहरी और इफ्तारी दोनों का खास महत्‍व होता है। सूर्यादय से पहले जो भोजन क‍िया जाता है उसे सहरी कहते हैं और सूर्यास्‍त के बाद जो भोजन क‍िया जाता है उसे इफ्तारी कहते हैं।

ऐसे में सेहत को ध्‍यान रखते हुए इस बात का खास ख्‍याल रखा जाता है क‍ि सहरी और इफ्तार में क्‍या खाएं और नहीं? अब दिन बढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ेगी तो दोनों वक्‍त ली जाने वाली डाइट पर खास ध्‍यान रखने की जरुरत है।

Sehri or iftaar me kya khana chaiye o

सहरी में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं? (What Foods to Eat or Not Eat During Sehri )

सहरी सूर्यास्‍त से पहले ली जानी वाली डाइट हैं। इस वक्‍त कुछ खाने के बाद मन भी नहीं करता है। लेक‍िन पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है। इसल‍िए सहरी में हल्की और हेल्दी डाइट लें। जैसे फलों में सेब, नाशपाती, अंगूर खा सकते हैं। इसके अलावा खिचड़ी और दालिया जैसी चीजें खाई जा सकती है।

- सहरी में चाय और कॉफी का सेवन करने से बचें, क्‍योंक‍ि ये आपके शरीर का पानी सोख लेती हैं। इससे आपको प्‍यास का अहसास हो सकता है।
- सहरी में दही का सेवन करें यह पाचन क्रिया दुरुस्‍त रखता है साथ ही इससे कैल्शियम की कमी भी नहीं होती है।

- प्रोटीन की पूर्ति के ल‍िए सहरी में स्‍प्राउट और पनीर जैसी चीजें खाई जा सकती हैं।

- सलाद और पत्तेदार सब्जियां भी खा सकते हैं। इनमें फाइबर होता है जो आपको लंबी भूख लगने से बचा सकता है।

- -सहरी के बाद रोजेदार को एक खास बात का ध्‍यान रखना जरुरी होता है। सहरी करने के बाद सोने न चले जाएं। इससे एसिडिटी हो सकती है इसलिए 10-15 मिनट टहल लें और फिर थोड़ी देर के अंतराल के बाद ही सोएं।

इफ्तार में क्‍या खाएं और क्‍या नहीं? (What Foods to Eat or Not Eat During Iftar)

पूरे दिन भूखे रहने के बाद जब इफ्तारी का समय आता है तो बदहजमी और गैस से बचने के ल‍िए आपको इफ्तारी खाते हुए कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए।

- रोजा खोलते समय इफ्तार में सबसे पहले खजूर खाएं। यह शरीर के ल‍िए अच्‍छा होता है और पूरे दिन भूखे रहने के बाद इसे खाने से शरीर का शुगर लेवल मैंटेन रहता है और इंस्‍टेंट एनर्जी म‍िलती हैं।

- इफ्तारी में सलाद का सेवन जरुर करें।

- बॉडी को हाइड्रेड रखने के ल‍िए आप नींबू पानी पी सकते हैं।

- इफ्तार के समय शिंकजी, फलों का जूस या कुछ हल्‍का खाना खाने के बाद ही रोजा खोले, भारी भरकम खाने से एसिडिटी और गैस की समस्‍या हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion