Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पीरियड्स में पेनकिलर लेने का सही तरीका जानती हैं आप? ये गलती न करें
हर महीने कुछ दिन ऐसे होते हैं, जब किसी भी महिला को बहुत अधिक दर्द का सामना करना पड़ता है। जी हां, पीरियड्स के दिनों में लगातार ब्लीडिंग के कारण महिला को क्रैम्प व दर्द की समस्या होती है। कुछ हद तक तो हर महिला इस दर्द का सामना करती है, लेकिन जब दर्द बहुत अधिक होता है और उसे बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है तो महिला पेनकिलर का सहारा लेती है।
पेनकिलर पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करने का एक आसान तरीका है। लेकिन इस दौरान आपको थोड़ा अधिक सजग होने की जरूरत है। जब आप पीरियड्स में सही ढंग से पेनकिलर्स नहीं लेती हैं तो इससे आपको इसके साइडइफेक्ट्स का सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पीरियड्स में पेनकिलर्स लेने के सही तरीके के बारे में बता रहे हैं-
डॉक्टर की सलाह पर लें।

अमूमन यह देखने में आता है कि जब पीरियड्स में महिला को दर्द होता है तो वह खुद से ही किसी भी पेनकिलर को ले लेती है। हालांकि, आपको यह कभी नहीं करना चाहिए। अगर आपको पीरियड्स में बहुत अधिक दर्द हो रहा है तो आप डॉक्टर की सलाह पर ही किसी भी पेनकिलर का सेवन करें।
डोज का रखें ध्यान
पेनकिलर का असर केवल कुछ देर के लिए ही रहता है। ऐसे में एक बार जब पेनकिलर का असर खत्म होता है और फिर से दर्द होता है तो महिला दोबारा पेनकिलर लेती है। लेकिन इस तरह बहुत अधिक डोज लेने से आपको नुकसान हो सकता है। हमेशा आप डॉक्टर द्वारा बताई गई डोज ही लें। आवश्यकता से अधिक पेनकिलर लेने से आपके शरीर को साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है।
खाली पेट ना लें दवा
कई बार कुछ पेनकिलर्स लेने से पेट में जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए, कभी भी आपको खाली पेट पेनकिलर्स नहीं लेने चाहिए। अक्सर उन्हें भोजन या दूध के साथ लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अगर आप किसी तरह के असमंजस में हैं तो एक बार डॉक्टर से इस विषय में बात अवश्य कर लें।
रहें हाइड्रेटेड
पीरियड्स में दर्द का एक कारण आपकी बॉडी का डिहाइड्रेशन भी हो सकता है। खासतौर से, अगर आप पेनकिलर ले रही हैं तो यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। अगर आप पानी कम पीती हैं और पेनकिलर लेती हैं तो इससे आपको उल्टी या दस्त आदि की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कई दवाओं को ना लें साथ
कई बार यह देखने में आता है कि महिला पेनकिलर के साथ-साथ अन्य कई दवाओं का सेवन भी करती है। हालांकि, ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप पहले से ही किसी दवा का सेवन करती आ रही हैं या फिर नियमित रूप से किसी दवा को ले रही हैं तो उसके साथ पेनकिलर लेने से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य पूछ लें।
लंबे समय तक ना लें पेनकिलर्स
अगर आपको पीरियड्स में बहुत अधिक दर्द हो रहा है तो आप कभी-कभी इसका सेवन कर सकती हैं। लेकिन कई बार महिला पूरे सप्ताह पेनकिलर लेती रहती हैं। इसे बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता। लंबे समय तक पेनकिलर्स लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको मतली, एसिड रिफ्लक्स या फिर दस्त आदि की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, यह आपके पेट की लाइनिंग को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
ना लें अल्कोहल
अगर आप पीरियड्स में दर्द की समस्या को दूर करने के लिए पेनकिलर का सेवन कर रही हैं तो आपको उस दौरान अल्कोहल बिल्कुल भी नहीं लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करती हैं तो इससे आपको कई तरह के नेगेटिव इफेक्ट का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, इससे आपको पेट से जुड़ी कई समस्याएं भी हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
