Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Actor Ajith Health News : इस बीमारी से जूझ रहे हैं तमिल सुपरस्टार 'थाला' अजित कुमार, जानें लक्षण और इलाज
Tamil Superstar Ajith Health News : दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार को दिमाग की किसी नस में सूजन के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उनका इलाज होने के बाद एक्टर को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है।
खबरों के मुताबिक एक्टर के कान को दिमाग से जोड़ने वाली नस में सूजन हो गई थी। जिसे डॉक्टरों ने एक नॉर्मल मेडिकल प्रोसेस से ठीक कर दिया है। उनके स्पोक्स पर्सन ने दावा किया है कि अजीत ठीक हैं वह वार्ड से चलकर आईसीयू तक गए। अब एक्टर को डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। TOI के मुताबिक एक्टर अजित कुमार सेरेब्रल इन्फ़ार्क्शन (cerebral infarction) की समस्या से जूझ रहे थे।

इससे पहले एक्टर को लेकर ये अफवाह थी कि एक सर्जरी के जरिए उनके ब्रेन से सिस्ट रिमूव किया गया है। आइए जानते हैं कि सेरेब्रल इंफार्क्शन क्या होता है?
क्या होता है सेरेब्रल इंफार्क्शन
सेरेब्रल इंफार्क्शन को इस्केमिक स्ट्रोक भी कहा जाता है। मस्तिष्क के ऊतकों को ऑक्सीजन की कमी के कारण होने वाली क्षति को Cerebral Infarction कहते हैं। यह समस्या तब होती है जब मस्तिष्क की कोई धमनी में रुकावट आ जाती है या वह फट जाती है। इसकी वजह से दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और दिमाग की नसों में सूजन आने लगती हैं। अगर समय रहते मरीज को इसका इलाज नहीं मिलता है तो लकवा होने का खतरा रहता है और उसकी जान सकती है।

सेरेब्रल इंफार्क्शन के लक्षण
- मतली या उल्टी
- दूर का साफ नहीं दिखाई देना
- सिर में दर्द
- बोलने में परेशानी होना
- हाथ पैर या चेहरे पर सुन्नता महसूस होना
- इस समस्या में मरीज को कभी-कभी सांस लेने में भी दिक्कत आती है।
- बेहोशी और गंभीर मामलों में दिमाग में दौरे और कोमा में चले जाना भी शामिल हैं।
बचाव
शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन, एल्कोहल का सेवन, स्मोकिंग और बढ़ा हुआ शुगर लेवल इस बीमारी का मुख्य कारण है। इस खतरनाक बीमारी से बचने के लिए वजन मैंटेन करने के साथ ही हेल्दी डाइट को फॉलो करना बेहद जरुरी है। बढ़ती उम्र के साथ ही समय-समय पर हेल्थ टेस्ट करवाना जरुरी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
