Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Signs Of Liver Damage At Night: लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। साथ ही, भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन और रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में भी मदद करता है। ऐसे में, लिवर में खराबी होने पर शरीर में कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोगों में लिवर से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लिवर डैमेज होने पर शरीर में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं। इनमें से कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जो अक्सर रात के समय नजर आते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको रात में नजर वाले कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

बार-बार नींद खुलना
यदि आपको रात में ठीक से नींद नहीं आती है या बार-बार नींद खुलती है, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर डैमेज होने पर शरीर में टॉक्सिंस का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ सकता है। इसके कारण नींद से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। अगर आपको इस तरह के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।
पैर व टखनों में सूजन होना
लिवर डैमेज होने पर पैर और टखनों में सूजन और दर्द की समस्या हो सकती है। खासतौर पर, रात के समय यह सूजन काफी ज्यादा बढ़ सकती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
शरीर में खुजली होना
रात के समय त्वचा में बहुत ज्यादा खुजली होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में पित्त का स्तर बढ़ने लगता है। इसकी वजह से त्वचा में काफी ज्यादा खुजली होने लगती है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
जी मिचलाना और उल्टी
अगर आपको रात के समय जी मिचलाने और उल्टी जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज की ओर इशारा कर सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है। इसके कारण उलटी और मतली की परेशानी हो सकती है। यदि ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
