Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कहीं असली समझकर नकली किशमिश तो नहीं खा रहे हैं आप, ऐसे करें पहचान
How To Identify Real And Fake Kishmish : आजकल बाजार में मुनाफा कमाने की होड़ में कई चीजों में मिलावट करके बेचा रहा है। फल से लेकर सब्जियों तक और यहां तक की मसालों से लेकर ड्रायफ्रूट्स तक। इन्ही में से एक किशमिश। जी हां आपकी खीर और हलवा का स्वाद बढ़ाने वाला किशमिश भी बाजार में नकली मिलने लगा है।
ये दिखने में बिल्कुल असली किशमिश की तरह नजर आते हैं। इसी वजह से इन्हें पहचानना मुश्किल भरा हो जाता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप असली और नकली किशमिश का फर्क पहचानकर नकली किशमिश खाने से बच सकते हैं।

किशमिश के रंग से पहचानें
किशमिश का असली रंग हल्का और सुनहरा होता है। अगर आपको किशमिश का रंग कहीं पर बहुत हल्का और ज्यादा गहरापन दिखे तो समझ जाइए कि किशमिश नकली है।
स्टेम से पहचानें
आप जिस किशमिश का सेवन कर रहे हैं वो अच्छी और हाई क्वालिटी की होगी तो उसके ऊपर बेहद छोटी स्टेम होगी वहीं खराब अंगूरों से बनी किशमिश के ऊपर काफी बड़ी स्टेम आपको नजर आएगी।
टेक्चर से पहचानें
एक अच्छी किस्म की किशमिश नरम सी होगी। जिन किशमिश को कच्चे अंगूरों से तैयार किया जाता है वो अक्सर सख्त होंगे वहीं उन्हें चबाना थोड़ा मुश्किलभरा होता है। इसलिए ऐसे किशमिशों को खरीदने से बचें।
सूंघकर खरीदे
अगर किसी किशमिश की कैनोला से कोटिंग की जाती है मगर वो भी कुछ समय में खराब हो जाती है उनमें खराब बदबू आने लगती है। अगर किशमिश खरीदते हुए आपको में थोड़ी भी बदबू आए तो उसे न खरीदें।
घर पर कैसे बनाएं अंगूर
ये तो आपको पता ही होगा कि अंगूर को सूखाकर किशमिश बनाया जाता है। किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले अंगूरों को उबलते हुए पानी में 5 से 10 मिनट तक उबाले। उबालने के बाद गर्म गर्म ही इसे एकदम ठंडे पानी के बाउल में ट्रांसफर दें। अंगूर के ऊपर लगे इनके डंठल को निकाल दें। इसके बाद एक सूखे कपड़े पर इन्हें निकाल कर रख दें। इन्हें पोंछकर सूखने के लिए रख दें। अंगूर सूखने में चार दिन यानी 96 घंटों का पूरा समय लेते हैं।
किशमिश के लिए अंगूर को चुनते समय ध्यान रखें कि अंगूर ज्यादा सॉफ्ट न हों और न ही खाने में खट्टे हों। नरम अंगूर उबालने पर फट जाते हैं और सूखने में काफी समय लेते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications