Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weight Loss Breakfast: इस साबुत अनाज का बना उपमा खाने से वजन रहता है कंट्रोल, पेट भी रहता है साफ
Jowar Upma for Weight Loss : सुबह की शुरुआत अगर इाप प्रोटीन से भरपूर नाश्ता करके करना चाहते हैं? तो आप ज्वार उपमा ट्राई कर सकते हैं, जिसे बनाना बेहद ही आसान है। आप सब्जियों के साथ इसे और भी ज्यादा स्वादिष्ट बना सकते हैं। वजन कम करने और दिन भर एक्टिव रहने के लिए इसे काफी अच्छा माना जाता है।
अगर आप डायबिटीज के मरीज है, तो आपके लिए ये नाश्ता बहुत ही सेहतमंद साबित हो सकता है। ज्वार एक साबुत अनाज है जोकि मिनरल, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर होता है।
आइए प्रोटीन से भरपूर ज्वार उपमा की रेसिपी जानते हैं।

फाइबर से भरपूर
ज्वार फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखने में मदद करता है। इसकी उच्च फाइबर सामग्री पेट को साफ रखता है और मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाए रखता है। कब्ज और अन्य समस्याओं को रोकने में भी सहायता करती है।
प्रोटीन से भरपूर
वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों को अक्सर हाई प्रोटीन रिच फूड खाने की सलाह देती है। प्रोटीन में भरपूर मात्रा में मौजूद प्रोटीन आपको वेटलॉस में मदद कर सकता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड
ज्वार लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ की सूची में आता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फूड को वजन घटाने के लिए जाना जाता है, जिन्में कार्ब्स और कैलोरी बहुत कम होती है। इसे खाने से डायबिटीज पैशेंट का शुगर लेवल भी मैंटेन रहता है।
एनर्जी लेवल को रखता है मेंटेन
जब आप वेटलॉस के लिए डाइट पर होते हैं, तो कभी-कभी पौष्टिक तत्वों की कमी के वजह से थकान महसूस कर सकते हैं। ज्वार एक साबुत अनाज है जोकि मिनरल, प्रोटीन, फाइबर, पोटैशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन और विटामिन बी कॉम्प्लेक्स जैसे गुणों का भंडार है। इसका सेवन करने से आप लंबे समय तक एनर्जेटिक फील करते हैं।
सामग्री :
एक कप साबूत ज्वार या ज्वार का आटा
1/2 कप प्याज बारीक कटी
1/2 कप सूजी
1/2 कप हरे मटर उबले (वैकल्पिक)
2 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
2 टेबलस्पून हरी धनिया पत्ती कटी
1-2 चुटकी हींग
1 टी स्पून राई
1 टी स्पून उड़द दाल
8-10 कढ़ी पत्ते कटे
1 नींबू
1-2 टेबलस्पून तेल
स्वादानुसार नमक
रेसिपी-
1. यदि आपके पास साबुत ज्वार है, तो इसे रात भर भिगो दें और अगले दिन छान लें। - इसे प्रेशर कुकर में नमक और पानी के साथ 3 सीटी आने तक पकाएं।
2. एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें सरसों और उड़द दाल का तड़का लगाएं। - बाद में इसमें करी पत्ता, हींग, हरी मिर्च और अदरक डालें।
3. इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और हल्का भूरा होने तक भूनें।
4. यदि आप ज्वार के आटे का उपयोग कर रहे हैं, तो अब इस लेवल पर आकर इसे कढ़ाई में मिलाएं।
5. स्वादानुसार नमक के साथ उबली हुई मटर और अन्य सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिला लें।
6. अगर आपने साबुत ज्वार पक जाए, तो इसे अब कढ़ाई में डालें और लगभग 3 मिनट तक भूनें। नींबू का रस डालें और मिलाएा।
7. उपमा को कटी हुई हरी धनिया से सजाएं और गर्मागर्म इसका आनंद लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
