Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Weight Loss Diet: 6 ऑयल फ्री फूड, जिन्हें डाइट में शामिल करने से नहीं बढ़ेगी पेट की एक्स्ट्रा चर्बी
Weight Loss Diet: इस बात से हम बिल्कुल भी इनकार नहीं कर सकते हैं कि वेटलॉस के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। इसके अलावा डेली वर्कआउट के साथ ही डाइट पर कंट्रोल करना बेहद जरुरी है।
लेकिन जब भूख लगती है, तो हम बिना सोचे समझे कुछ भी खा लेते हें। नतीजन फैट और वेट में बढ़ोत्तरी। अगर आप भी डाइट कॉन्शियस होने के साथ फूडी है, तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे ऑयल फ्री फूड, जो टेस्ट के साथ आपकी हेल्थ को भी रखेगा तंदरुस्त।

ऑयल भी है जरुरी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप वजन कम करने के लिए खाने में तेल को पूरी तरह से छोड़ देते हैं तो ये आपके लिए नुकसान पहुंचाने वाला हो सकता है। वजन घटाने के कई और तरीके हैं। ऑयल फ्री डाइट आपको फायदा नहीं पहुंचाएगी।
कई ऑयल में ओमेगा 3s होता है, जो हमारा शरीर खुद प्रोड्यूस नहीं कर पाता है। इसलिए जरूरी है कि इसे हम दूसरे सोर्स से लें। कुकिंग में ज्यादा तेल का इस्तेमाल और रेगुलर ड्रीप फ्राइड फूड्स खाना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं इससे वजन भी बढ़ सकता है।
रवा इडली
अगर आप भी बेहद डाइट कॉन्शियस हैं, और आपको भी यह समझ नहीं आता है कि नाश्ते में क्या खाएं, तो रवा इडली आपके नाश्ते के लिए एक परफेक्ट आप्शन है! रवा में कार्ब्स और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा मौजूद नहीं होती। रवा इडली को स्टीम करके बनाया जाता है। आप इसे नारियल की चटनी या फिर सांभर के साथ खा सकते हैं।
चना कबाव
हम सभी जानते हैं कि चना प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत में से एक है। लेकिन हम में से कई लोगों को लगता है कि चना कबाब बनाने के लिए इन्हें ड्रीप ऑयल में फ्राय करना होगा। बल्कि ऐसा नहीं है। तेल में तलना होगा। अगर आप इसे गिल्ट फ्री होकर खाना चाहते हैं, तो हमारा सुझाव है कि आप अपनी हथेलियों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और धीरे से तैयार मिश्रण को कबाब का आकार दें। फिर इन्हें तवे पर रखें और दोनों तरफ से क्रिस्पी होने तक अच्छे से सेंके।
सूजी की कचौरी
सूजी की खस्ता कचौरी के बारे में सोचते ही हमारे मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग इसे खाने से सिर्फ इसलिए बचते हैं क्योंकि ये डीप फ्राई होता है। अगर आप कचौरी का हेल्दी वर्जन खाना चाहते हैं, तो इसे पकाने के लिए तेल के बजाय पानी का उपयोग करें। यह सुनने में आपको जितना अटपटा लग रहा है, यकीन करिए खाने में उतना ही टेस्टी होगा।
खमण ढोकला
स्वाद में खट्टा-मीठा ढोकला वेटलॉस करने में बहुत मदद करता है। 100 ग्राम ढोकला में 160 कैलोरी होती है। ढोकले को स्टीम करके बनाया जाता है तेल से नहीं, इसलिए इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी घटती है।

चीला
चीला भी एक हेल्दी विकल्प है। यह बहुत ही हल्का नाश्ता है। बेसन में पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, विटामिन के, कॉपर, जिंक, फाइबर, आयरन, सोडियम, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसमें ज्यादा फाइबर होने की वजह से यह पाचन क्रिया सही रहती है। बेसन से बने इस नाश्ते को खाने से आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा और पेट भी भरा रहेगा। ये खून की कमी भी नहीं होने देता है।
अप्पम
अप्पम एक लोकप्रिय दक्षिण भारतीय नाश्ता है। यह मूल रूप से पैनकेक या क्रेप का देसी स्टाइल है, जो चावल, नारियल और दूध का उपयोग करके बनाया जाता है। इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है और ये जल्द बनकर तैयार हो जाता है।
कढ़ी
इसके अलावा आप घरों में बनाई जाने वाली कढ़ी भी हेल्दी फूड की कैटेगरी में आती है। बस आप चाहे तो इसमें झोंका मारने के लिए तेल की जगह घी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बेसन और दही के मिश्रण से बनने वाली कढ़ी में आप इसमें धनिए के पत्ते मिलाकर खाने से आपका फैट नहीं बढ़ेगा। आप इसे थोड़े से चावल की बजाय बाजरे की रोटी के साथ खाएंगे तो आपके सेहत को दोगुना फायदा मिलेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
