Latest Updates
-
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स
हर दिन वही एक्सरसाइज कर के हो गए हैं बोर? ट्राय कीजिये प्लैंक एस्करसाइज और रहिए फिट
वजन घटाने से न केवल आप अपने शारीरिक पॉश्चर में सुधार करते हैं बल्कि डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर, जैसी स्वास्थ्य समस्याओं को भी बढ़ने से रोकते हैं। फेट कम करने के लिए अक्सर लोग काफी संघर्ष करते हैं। लेकिन प्लैंक जैसे खास और आसान एक्सरसाइज से आप आसानी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
प्लैंक एक्सरसाइज आपके शरीर के फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है, क्योंकि यह एक साथ कई मसल्स को एंगेज करता है। लेकिन रोजाना एक ही प्लैंक करके अगर आप बोर हो गए हैं तो फ्रिक न करें, आज हम आपके नियमित प्लैंक एक्सरसाइज को अलग तरह से करने के कुछ शानदार तरीके लेकर आए हैं।

अगर साधारण प्लैंक में आप माहीर हो चुकें हैं और कुछ नया आजमाना चाहते हैं तो आप इन थोड़े मुश्किल लेकिन मजेदार प्लैंक एक्सरसाइज को भी ट्राई कर सकते हैं। इनमें आपके मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, इतना ही नहीं इन प्लैंक एक्सरसाइज को करने से आपके शरीर की ज्यादा कैलोरी बर्न होती है, जिस कारण आप तेजी से अपना वजन कम कर सकते हैं।
कुछ इंटरेस्टिंग प्लैंक एक्सरसाइज
1. बारी-बारी हाथ और पैर उठाना
प्लैंक करते समय बारी-बारी से हाथ और पैर उठाना आपके कोर को मजबूत करने और वजन कम करने का एक शानदार तरीका है। यह प्लैंक कैलिसथेनिक एक्सरसाइज से संबंधित है जो मुख्य रूप से एब्स, ग्लूट्स, हिप फ्लेक्सर्स, लोअर बैक, और कंधों को लक्षित करता है। इस प्रकार, यह वजन घटाने के लिए एक बेहतर एक्सरसाइज के रूप में काम करता है।
कैसे करें
स्टेप 1: हाथों को कंधे-चौड़ाई से अलग करके और हाथों को सीधा रखते हुए नियमित प्लैंक स्थिति में शुरू करें।
स्टेप 2: अपने एब्स को व्यस्त रखें और अपने दाहिने पैर को फर्श से ऊपर उठाएं, जब तक कि यह कूल्हे की ऊंचाई तक न पहुंच जाए। अपने बाएं हाथ को कंधे के स्तर पर आगे बढ़ाएं।
स्टेप 3: इस बिंदु पर केवल बायां पैर और दाहिना हाथ जमीन के संपर्क में होगा।
स्टेप 4: इस स्थिति में एक सेकंड के लिए रुकें और बाएं हाथ और दाएं पैर को वापस फर्श पर ले आएं।
स्टेप 5: यह एक प्रतिनिधि के रूप में गिना जाता है। अपने बाएं पैर और दाहिने हाथ से दोहराएं।
2. रिवर्स प्लैंक
अगर आप वजन घटाने के लिए प्लैंक करने की योजना बना रहे हैं, तो रिवर्स प्लैंक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है। रिवर्स प्लैंक कोर मसल्स को सिकोड़ता है और फैट को बर्न करने का काम करता है। रिवर्स प्लैंक आपको एक बेहतरीन पोस्चर हासिल करने में भी मदद करता है।

कैसे करें रिवर्स प्लैंक
स्टेप 1: रिवर्स प्लैंक करने के लिए सबसे पहले अपने शरीर के सामने पैरों को फैलाकर फर्श पर सीधा लेट जाएं। अपने हाथों को अपने कूल्हों के पीछे रखें, अपने कंधे से थोड़ा चौड़ा, उंगलियों को अपने कूल्हों की ओर करें।
स्टेप 2: अब धीरे से अपनी हथेलियों को दबाएं और अपने कूल्हों और धड़ को छत की ओर उठाएं, जब तक कि यह सिर से पैर तक एक सीधी रेखा न बन जाए।
स्टेप 3: अपनी बाहों और पैरों को सीधा रखें और अपनी गर्दन को रिलैक्स रखते हुए अपने एब्स को ऊपर उठाएं।
स्टेप 4: इस पॉइश्चर में 20-30 सेकंड तक रुके रहे, और फिर धीरे-धीरे फर्श पर वापस लौट आए।
3. वोकिंग प्लैंक
प्लैंक वॉक करने से आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे आप दिन भर में ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। यह आपके कोर के साथ-साथ ऊपरी और निचले मांसपेशियों को मजबूत कर सकता है। वॉकिंग प्लैंक आपके शरीर की हर मांसपेशी को बढ़ावा देता है। लेकिन इसके फायदे लेने के लिए आपको इसे सही तरीके से करने की जरूरत है।

कैसे करें
स्टेप 1: सबसे पहले प्लैंक की कंडीशन में आ जाएं।
स्टेप 2: इस दौरान सुनिश्चित करें कि आप कंधे से पैर तक सीधी रेखा बना रहे हैं।
स्टेप 3: अब अपने दाहिने हाथ को जितना हो सके आगे की ओर ले जाएं, फिर अपने बाएं हाथ को उससे मिलने के लिए लाएं, हाथ को कंधे की चौड़ाई से अलग रखें।
स्टेप 4: शुरू करने के लिए बाएं हाथ को पीछे ले जाएं, फिर अपने दाएं हाथ को।
स्टेप 5: एक सेट के लिए पांच स्टेप को दाईं ओर और फिर पांच को बाईं ओर पूरा करने की कोशिश करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
