Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
श्री श्री रविशंकर ने दिए Weight Loss Tips, पतला होने के लिए कैसी डाइट लेनी चाहिए कैसी नहीं?
Sri Sri Ravi Shankar Suggests How To Lose Weight : आध्यात्मिक गुरु और मॉटिवेशनल स्पीकर श्री श्री रविशंकर अपने प्रवचनों के माध्यम से लोगों को कई सरल लेकिन महत्वपूर्ण बातों पर मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से बताया था कि जिन लोगों का ज्यादा खाने की आदत है, तो उन्हें कैसे आहार लेना चाहिए ताकि उनका वजन न बढ़े।
श्री श्री रविशंकर बताया कि जिन लोगों को ज्यादा खाने की आदत है, वो अल्कलाइन डायट लें। इस डाइट से वेट भी नहीं बढ़ता है और ये भूख भी शांत रखता है। आइए जानते है कि क्या है अल्कलाइन डाइट? कैसे ये शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखता है। आइए जानते है कि अल्कलाइन डाइट क्या होती है और इस डाइट को फॉलो करते हुए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

अल्कलाइन फूड क्या है?
श्री श्री रविशंकर कहते हैं कि आप जो भी खाना खाते हैं वह एसिडिक होता है। मसालेदार सब्जियां, अनाज का अधिक सेवन शरीर में अधिक अम्लीय पदार्थ यानी एसिड पैदा करता है। शरीर को बैलेंस्ड बनाने के लिए जरुरी है कि क्षारीय खाद्य पदार्थों यानी अल्कलाइन डाइट का सेवन करें। अल्कलाइन डाइट बॉडी में पीएच लेवल को संतुलित करती है।
इसलिए यह जानना जरूरी है कि क्षारीय (अल्कलाइन) क्या है और अम्लीय (एसिड) क्या है? जहां गेहूँ, ज्वार, बाजरा आदि सभी अनाज अम्लीय होते हैं, वहीं सभी सब्जियां क्षारीय होती हैं। आहार में चपाती और ब्रेड की जगह सब्जियों का सेवन बढ़ाना जरूरी है।
इस डाइट में ताजे फल और सब्जियों को शामिल किया जाता है। सूखे मेवे और बीज का सेवन किया जाता है। इसके डाइट में मांस, डेयरी प्रोडक्ट, मिठाई, कैफीन, अल्कोहल, पैकेड फूड जो आर्टिफिशियल शुगर और प्रोसेस्ड फूड को खाने से परहेज किया जाता है।

खाने की तरह पानी भी हो अल्कलाइन
श्री श्री रविशंकर ने बताया कि जब खाना अल्कलाइन खा रहे हैं, तो पानी भी अल्कलाइन ही पीएं। अल्कलाइन वाटर का पीएच स्तर काफी बेहतर होता है, जो शरीर को फायदा पहुंचाता है। सामान पानी के पीएच स्तर की बात करें तो 7 होता है, वहीं अल्कलाइन पानी का पीएच स्तर 8 व 9 होता है, इसलिए अल्कलाइन वाटर सेहत के लिए बेहतर माना जाता है
ऐसा जरूरी नहीं है कि आप अल्कलाइन वॉटर महंगे दाम पर बाजार से ही खरीदें। आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। अल्कलाइन वॉटर घर पर बनाने के लिए एक गिलास में नॉर्मल रोजाना पीने वाला पानी में नींबू मिलाकर पी लें।

ल्कलाइन वाटर के फायदे
ये शरीर को तो स्वास्थ्य बनाता है साथ में त्वचा व बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही नहीं यह बड़ी से बड़ी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है। यह स्वस्थ रहने के लिए एक बेहतर पानी है।
कैसे बनाएं
अल्कलाइन वॉटर कैसे बनाये
एक लीटर पानी लें।
इसमें खीरे के 4-5 छोटे टुकड़े डाल दीजिए।
इसमें नींबू की 2 पतली स्लाइस डालें।
इस पानी को रात भर ढककर रखें।
इस अल्कलाइन वॉटर को 1 से डेढ़ दिन तक पी सकते हैं।

कब पियें यह पानी?
सुबह उठकर खाली पेट इस पानी को पिएं।
इसके अलावा, भोजन से तुरंत पहले या बाद में न पियें।
वहीं, भोजन के दो घंटे बाद इस पानी को पीना फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
