Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बच्चों को चम्मच से दवा पिलाना खतरनाक

चिकित्सकों को मुताबिक बच्चों को आमतौर पर जितनी दवा दी जानी चाहिए, उससे कम या अधिक मात्रा में दवा देना हानिकारक है और घरेलू चम्मचों का प्रयोग करने से अक्सर ऐसा ही होता है। इसका कारण यह है कि घरेलू चम्मचो में निर्धारित मात्रा से दो या तीन गुना अधिक द्रव्य समाता है।
'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ क्लीनिकल प्रैक्टिस' के मुताबिक ग्रीस में 71 प्रकार के चाय के चम्मचों और 49 प्रकार के टेबल पर रखे जाने वाले चम्मचों पर आधारित एक शोध के मुताबिक घरेलू चम्मचों के उपयोग के कारण हम अक्सर बच्चों को 192 फीसदी अधिक मात्रा में दवा पिला देते हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक बच्चों को दवा पिलाते वक्त अतिरिक्त सावधानी की जरूरत होती है क्योंकि दवा की कम या अधिक मात्रा उनके सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। जर्नल में लिखा है कि बच्चों को दवा पिलाने के लिए दवा की शीशी के ढक्कन पर दी गई मापरेखा का उपयोग करना चाहिए। पहले दवा को निर्धारित माप के अनुसार ढक्कन में निकाल लेना चाहिए और फिर उसे चम्मच में उडेलकर बच्चो को पिलाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
