Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
कैंसर को जड़ से खत्म करने के लिए बनी नई दवा

नेचर मेडिसिन पत्रिका के मुताबिक, केजी 5 नामक दवा कैंसर कोशिकाओं की संरचना में बदलाव करके उनकी संख्या बढ़ने (प्रोलिफेरेशन) से रोकती है। ऐसे में वे खुद को ही खत्म कर लेती हैं और धीरे-धीरे कैंसर की सभी कोशिकाएं मिट जाती हैं। यह केजी5 नामक दवा पांच सालों के अंदर बाजार में आ जाएगी।
प्रमुक वैज्ञानिक प्रो डेविड चेरेश ने कहा कि इस दवा को पैनक्रिएटिक, ब्रेस्ट और किडनी कैंसर पर परिक्षण किया गया था जिसमें उन्हें काफी सकारात्मक रिजल्ट मिले। यह दवा सभी प्रकार के ट्यूमर के इलाज में फायदेमंद हो सकती है। इलाज का तरीका कैंसर के परंपरागत इलाज से एकदम अलग है। मौजूदा दवाएं ट्यूमर फैलाने वाले प्रोटीन 'आरएएफ एंजाइम' की गतिविधि रोक देती हैं, लेकिन केजी 5 आरएएफ की संरचना में बदलाव कर देती है, जिससे यह उदासीन हो जाता है।
प्रो चेरेश ने यह भी बताया कि अब तक कैंसर पर काम करने वाली दवायें कैंसर कोशिकाओं के साथ साथ स्वस्थ कोशिकाओं को भी नष्ट कर डालती हैं। इससे कई तरह के साइड इफेक्ट भी पैदा होते हैं। केजी 5 का पशुओं पर परीक्षण किया जा चुका है और उम्मीद है कि अगले 18 महीनों में इसका परीक्षण मानव शरीर पर भी किया जायेगा। ब्रिटेन के कैंसर शोध संस्थान की डा. जूली शार्प ने इस नयी खोज का स्वागत करते हुये कहा कि अब इस दवाई का कैंसर मरीजों पर परीक्षण किया जायेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications