Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
8 तरीके के प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर
जैसे ही आप प्याज या लहसुन खाते हैं, उसी समय आपके मुंह से बदबू आना शुरु हो जाती है। लेकिन वे लोग जिनके मुंह से हमेशा बदबू आती रहती है, उन्हें एक माउथ फ्रेशनर खरीदना ही पड़ता है। पर क्या आप जानते हैं कि माउथ फ्रेशनर के भी अपने नुकसान होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो आप कभी भी प्रयोग कर सकते हैं और उनके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होगें।

यह हैं प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर-
1. इलायची- भोजन के बाद, आप एक इलायची की फली खा सकते हैं और इसे लंबे समय के रूप में 20 मिनट के लिए सासों की बदबू को भगाने के लिये चबा सकते हैं।
2. धनिया पत्ती- भोजन के बाद बदबू को भगाने के लिये आप ताजी धनिया पत्ती को चबा कर खा सकते हैं।
3. लौंग- यह भोजन में स्वाद बढाने के लिये उपयोग की जाती है, जिसे हम सर्दी और जुखाम भगाने के लिये भी प्रयोग करते हैं। इसे आप मुंह की बदबू को भी भगा सकते हैं और तो और अगर गले में दर्द हैं तो भी वह इससे चला जाएगा।
4. पुदीने की पत्ती- यह पत्तियां एक प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर हैं जो कि मुंह की गंध का इलाज कर सकती हैं।
5. सौंफ- इसकी महक बहुत तेज होती है, तो ऐसे में इसी केवल थोड़ा सा ही खाएं। साथ ही यह लंबे समय तक कार्य करने में सक्षम भी होता है।
6. अमरूद- यह फल और इसका बीज मुंह की समस्या को दूर करने में बहुत ही कारगर होता है। इसके साथ ही अमरूद की पत्तियों तक में इतनी शक्ति होती है कि यह आपके पेट को भी ठीक रखे और मुंह की बदबू को भी दूर करे।
7. अनार- इसे स्वास्थ्य के प्रति बडे़ बडे़ गुण तो आपने सुने ही होंगे लेकिन क्या आपको यह भी पता है कि इसे खाने से मुंह की बदबू नहीं आती। अगली बार जब आप कोई फल खरीदने जाएं तो अनार लेना बिल्कुल भी ना भूलें।
8. करौंदा- यह एक खट्टा फल होता है जो कि स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है। यह मोटापा कम करने की भी काम आता है। मुंह की सड़न, गंदी बदबू, कमजोर मसूडे़ और पीले दांतों की समस्या को यह पल भर में दूर कर देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications