Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चाइनीज डिश खाइये पर जरा संभल कर

पते की बात तो यह है कि हमने आज तक चाइनीज फूड खाया ही नहीं है। मेन प्वाइंट पर आएं तो जो असली चाइनीज फूड होता है, वह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। पर आज कल बाजारों में मिलने वाला चाइनीज फूड न तो वैसा होता है और न ही उसका स्वाद असली चाइनीज फूड की तरह होता है। आइये एक नजर डालते हैं कि किस तरह की चाइनीज डिश हमारे स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालती है।
कौन सी चाइनीज डिश है खराब-
1. डीप फ्राइड - अगर हां, तो वह आपके स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। यह उस तेल में तला जाता है जो सेच्यूरेटेड फैट में सबसे अधिक होता है। पते की बात तो यह है कि कोई भी चाइनीज फूड तेल में कभी भी नहीं तला जाता है। चाइना में कभी भी कोई फ्राइड मोमोज नहीं खाता पर भारत में हर खाने की चीज़ को तल देते हैं।
2. स्टीम्ड - अगर यह स्टीम्ड है तो आप इसे अपनी आंख बंद कर के खा सकते हैं। इस तरह के भोजन में फ्राइड राइस की गिनती की जा सकती है, क्योंकि परंपरागत रूप से यह डिश तेल से फ्राइ नहीं कि जाती। इसमें चावल तथा सब्जियों को एक साथ स्टीम किया जाता है, जो इसे हेल्दी बनाता है।
3. स्टिर फ्राइड- अगर आप होटल के मेन्यू पर कोई भी स्टिर फ्राइड चाइनीज फूड देखें तो उसे बिना चिंता के ऑर्डर कर लें। इससे आपके स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि यह बहुत ही कम तेल में वो भी कम समय के लिए फ्राई किया गया होगा।
4. ग्रेवी-सॉस - चाइनीज फूड सॉस के साथ खाने पर भी हेल्दी माने जाते हैं। सोया सॉस स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है यदि यह एक सीमित मात्रा में खाया जाए तो। इसके अलावा यह देख लेना चाहिये कि इसमें पडने वाली सब्जियां, मीट या फिर मछली को ग्रेवी के साथ में फ्राइ किया गया है या नहीं। वैसे असली तौर पर होता यह है कि चाइनीज फूड में पडने वाली सारी सामग्रियों को ग्रेवी के साथ ही फ्राइ किया जाता है न कि ग्रेवी पर ऊपर से डाला जाता है।
5. सूप - यह एक तरह का बेस्ट चाइनीज फूड है जो स्टीम्ड या फिर उबाल कर खाया जा सकता है। यह पौष्टिक होता है जिसमें फैट भी नहीं होता। अगर पैकेट वाला सूप खरीद रहे हों तो ध्यान दें कि उसमें स्वीट या सॉर वाला लेबल न लगा हो क्योंकि स्वीट सॉस स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता।
6. अजीनोमोटो - आपको जान कर अजीब लगेगा कि चाइना में किसी भी प्रकार की डिश बनाने के लिए इस नमक का उपयोग नहीं किया जाता है। ना ही इसे किसी भी डिश में डालने से स्वाद में कोई फरक पड़ता है, इसलिए चाइनीज खाना बनवाते वक्त अपने कुक को अजीनोमोटो न डालने के लिए साफ हिदायत दे दें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
