Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आम दवाइयां जो हो सकती हैं खतरनाक
कई लोग बिना सोचे-समझे अपने मन से ही दवाइयां खरीद लेते हैं और उसे ज़रा सा भी दर्द पड़ने पर खा लेते हैं। खुद से दवाई लेना हमारी सबसे बडी़ गलती होती है। कई दवाइयों के बारे में हमारी गलत धारणा बनी हुई है जिसके चलते हमें कई स्वास्थ्य समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। अच्छा होगा कि आप इन गलत धारणाओं को भूल कर इनके पीछे की सच्चाई को जान लें।
कौन सी हैं ये दवाएं-

नींद की गोलियां
आमतौर पर नींद की गोलियां अत्यधिक नशीली होती हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह हमारे दिमाग की हरकातों पर प्रभाव डालती हैं। यह दवाई मनुष्य की पूरी दिनचर्या को खराब कर देती है। साथ ही लगातार यह दवाई खाने से शरीर पर धीरे-धीरे इसका प्रभाव कम होने लगता है, जिससे हाई डोज़ की दवाई खानी पड़ जाती है। इसके लगातार सेवन से अवसाद भी हो जाता है।

ऐन्टैसड / ऐन्टैसिड
यह दवाई जो आप पेट खराब होने पर लेते हैं, आपको फायदे की जगह पर नुकसान पहुंचा सकती है। इसको अगर कभी कभार लिया गया तो ठीक वरना यह आपके प्राकृतिक पाचन तंत्र को खराब कर सकती है। फिर आपका शरीर जरुरी पोषक तत्व को ठीक से ग्रहण नहीं कर पाएगा, जिससे किडनी में स्टोन, पाइल्स और पेट का अल्सर होने की संभावना होती है।

सर्दी और जुखाम की दवा
आमतौर पर सारी ही सर्दी और जुखाम की दवाइयां बच्चों के लिये खतरनाक होती हैं। यह फेफडो़ को प्रभावित करती हैं। अगर इन दवाइयों का ओवरडोज़ हो जाए तो साइड इफेक्ट हो सकता है और शायद मृत्यु भी।

सिरदर्द की दवा
हो सकता है कि इन दवाओं को खाने से तुरंत राहत मिल जाए लेकिन यह दवाएं आगे चल कर बहुत परेशानी खड़ी कर सकती हैं। इसलिये कोशिश कीजिये कि दवा ना खाएं और सिर की मसाज ले लें।

डिप्रेशन की दवा
इस दवा के भी कई खतरनाक साइड इफेक्ट होते हैं। यह दवाई मस्तिष्क के एक क्षेत्र पर प्रभाव डालती है जो कि सेरोटोनिन और ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित करता है। यही कारण है कि आप इस दवाई का सेवन करने से मोटे होते चले जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
