Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
वजन कम करना है तो मटकिये बॉलिवुड गानों पर
हम में से कई लोगो को डांस करना बेहद पसंद है। साथ ही ऐसे भी बहुत से लोग हैं, जो अपना मोटापा कम करने के लिये और फिट रहने के लिये भी डांस करते हैं। अगर आपको यह बताया जाए, कि आप बॉलीवुड के तेज गाने पर एक बार में 140 बीट प्रति मिनट की स्पीड पर कम से कम 350 से 500 तक की कैलोरी बर्न कर सकते हैं तो? जी हां, इसके लिये आपको बॉलीफिट डांसिंग की छत्र-छाया में जाना पड़ेगा, जिसमें किकबॉक्सिंग, बॉडी टोनिंग, स्ट्रेचिंग और ब्रीथिंग शामिल होते हैं। आइये और जानकारी के लिये नीचे दिये हुए कुछ सवालों के जवाब पढ़ते हैं-

इस ट्रेनिंग में सात स्टेप होते हैं, जो निम्नलिखित हैं-
1. स्ट्रेचिंग और फिटनेस डांस वार्म अप
2. कार्डियो वर्कआउट
3. फिटनेस डांस कूल डाउन एक्सरसाइज
4. बांह, पैर और कमर की ताकत बढाने वाली एक्सरसाइज
5. फुल फ्लोर वर्कआउट- बॉडी टोनिंग एक्सरसाइज (एबडॉमिन, बुटक और जांघ)
6. स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज
7. फिटनेस टिप्स
बॉलीवुड एरोबिक क्लास में कितनी कैलोरी बर्न होती है?
इस क्लास की शुरुआत में कुल 200-400 तक की कैलोरी बर्न होती है। बाद में अधिक ट्रेनिंग लेने पर आप कुल मिला कर पूरी 300-500 तक की कैलोरी तथा उससे अधिक भी बर्न कर सकते हैं।
क्या इसको करने के बाद रोजाना की एक्सरसाइज नहीं करनी पड़ती?
जी हां, यह बिल्कुल सही है कि इसको करने के बाद आपको किसी दूसरी एक्सरसाइज पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। क्योंकि इसमें शामिल हर डांस मूव से आपके पूरे शरीर का वर्कआउट होगा, जिससे आपके शरीर में लचीलापन आएगा तथा आप पूरे दिन तरोताजा बने रहेंगे। इसके शुरुआत में किकबॉक्सिंग और मार्शल आर्ट के मूवमेंट भी होते हैं, जो कि बॉलीवुड गाने की बीट पर करवाए जाते हैं।
शरीर के किस हिस्से पर सबसे ज्यादा फोकस किया जाता है?
अगर आपको अपनी जांघ, नितंभ, पीठ और पेडु की चर्बी को कम करना है, तो बॉलीफिट आपके लिये हितकर रहेगा। इसको कर के शरीर में लचीलापन आता है और शरीर का निचला भाग मजबूत और टोन बनता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
