Latest Updates
-
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल
ऐसे धोएं सही प्रकार से हाथ
रोगाणु कई माध्यमों के जरिये से फैल सकते हैं। उनमें से एक अपके हाथ भी हो सकते हैं। आप दिनभर में कई प्रकार की चोजों को छूते हैं। साथ ही भारतीय होने के नाते हम में से कई लोग भोजन भी हाथ से ही करते हैं। इन्हीं हाथों से हम अपने मुंह को भी छूते हैं।
इसलिये यह भी संक्रमण के लिए सबसे आसान तरीका बन जाता है, एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने का। यदि आप संक्रमण को रोकना चाहते हैं तो यहां पर कुछ सामान्य हाथ धोने के नियम दिये जा रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

हाथों को कब धोएं- हाथों को स्वच्छ रखना बहुत ही महत्वपूर्ण है। लेकिन पहला सवाल यह उठता है कि वह कौन सा समय है कि आप हाथ धोने के लिए कौन सा समय चुने जिससे कि रोगाणु का खतरा ना हो। सबसे पहले तो आपको हाथ धोने की आदत बना लेनी चाहिये। आपको यह नहीं भूलना चाहिए कि भोजन के पहले और भोजन के बाद अपने हाथों को धोना है। साथ ही भोजन पकाने से पहले और सर्व करने से पहले इस नियम को अनिवार्य कर लें।
इसी प्रकार से कुछ अन्य शर्तों के अनुसार भी आपको हाथ धोना चाहिये, जैसे किसी चोट को छूने के पहले और बाद में, जानवरों को छूने के बाद, नाक और मुंह पोछने के बाद, कूडा़ छूने के बाद, वॉश रूम जाने के बाद, दवाई खाने के पहले, सफाई करने के बाद आदि। इन स्थितियों में हाथ धोना बहुत ही जरुरी है। इससे आप कीटाणुओं से सुरक्षित रहेंगे।
किस प्रकार हाथ धोएं- केवल हाथ धोना ही काफी नहीं होता। आपको अपने हाथों को ठीक प्रकार से धोना चाहिये। हमेशा कोशिश करें कि अपने हाथों को नल के चलते हुए पानी से धोएं ना कि बाल्टी में रखें हुए पानी से। हाथ धोते समय साबुन का प्रयोग जरुर करें। हाथ धोते समय हाथों को रगड़-रगड़ कर 20-25 मिनट तक जरुर धोना चाहिये। जब हाथ धुल जाएं तब उन्हें तौलिये से पोछें।
हम हर जगह पर साबुन ले कर नहीं जा सकते हैं, इसलिये इस स्थति में हैंड सैनिटाइजर रखें। यह उपयोग करने में आसान होता है, जिसको प्रयोग करने के लिये आपको पानी की कोई आवश्यकता नही होग। लेकिन सैनटाइजर खरीदने से पहले इस चीज को ध्यान में रखें कि उसमें 60% अल्कोहल मिला हुआ हो। इसके अलावा आप एंटीबैक्टीरियल वाइप का भी इस्तमाल कर सकते हैं क्योंकि ये भी एक प्रकार से बहुत प्रभावी होते हैं।
नाखूनों की सफाई- आपको इस बात का भी पूरा-पूरा ख्याल रखना होगा कि आपके नाखून भी साफ और कटे हुए हों। इंफेक्शन का खतरा गंदे नाखूनों की वजह से ज्यादा फैलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
