Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
बढ़ी चर्बी को हटाने के लिए क्या लाइपोसक्शन सेफ है ?
लाइपोसक्शन या लाइपो के रूप में जाने वाली यह कॉस्मेटिक सर्जरी शरीर में से बेकार की चर्बी को हटाने के लिए इस्तमाल की जाती है। इसमें शरीर के कई क्षेत्रों जैसे पेट, जांघों और नितंबों तथा गर्दन में से चर्बी को हटाया जाता है। आजकल इसका प्रचलन काफी तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। इस प्रोसेस का खर्च 50 से 80 हजार रुपए के बीच आता है। इसकी शुरुआत सेलेब्रिटियों ने की थी और आज भी बेझिझक करते आ रहे हैं। तभी तो हर नई मूवी में उनका वजन ज्यादा से कम और कम से ज्यादा होता नजर आता है। कोई भी इंसान व्यायाम के जरिये इतनी जल्दी-जल्दी वजन कम या ज्यादा नहीं कर सकता। आपकी जानकारी के लिए बता दें की उनके सुडौल फिगर के पीछे छुपा है लाइपोसक्शन का राज़, जिसे सेलेब्रिटी किसी को नहीं बताते। तो, यहां सवाल यह उठता है, कि लाइपोसक्शन एक शरीर पर कितनी बार किया जा सकता है? आज हमारी चर्चा का विषय यही है, तो जानने के लिए पढ़ें-

लाइपोसक्शन कितनी चर्बी निकाल सकाता है?
1. इस बात पर अभी भी डिबेट हो रही है यह सर्जरी शरीर में से कितना फैट निकाल सकता है क्योंकि यह कोई मजाक की बात नहीं है। यह काम बहुत ही खतरनाक है और यह आदमी से आदमी पर निर्भर करता है कि उसके शरीर में कितनी क्षमता है इस सर्जरी को झेलने की। फ्लोरिडा जैसे देश में तो इस सर्जरी के लिए कई तरह के नियम कानून भी बनाएं गए हैं।
2. जानकारी के मुताबिक यह बात सामने आई है कि पेशेंट के शरीर से जितनी वसा निकाली जाएगी उसके लिए खतरा उतना ही बड़ा होगा। नियम के अनुसार शरीर से कम से कम 2 से 3 लीटर और ज्यादा से ज्यदा 5 से 6 लीटर चर्बी ही निकाली जा सकती है। एक बार में अधिक चर्बी निकालने पर जटिलतायें उत्पन्न हो सकती हैं। कई बार उन पेशेंट की तो मौत भी हो चुकी है जिनके शरीर से ज्यदा चर्बी निकाल ली गई थी।
3. एक महत्वपूर्ण बात जो मोटे लोगों को समझनी चाहिये वह यह कि यह सर्जरी वेट लॉस करने के लिये नहीं की जाती। बल्कि शरीर का वह पॉकेट जिसके अंदर फैट जमा हुआ है और वह न तो व्यायाम करने से और न ही डायटिंग करने से कम होता है, यह सर्जरी उसी पॉकेट को हटाने के लिए की जाती है। लाइपोसक्शन के माध्यम से पांच से 7 किलो वजह ही कम होता है।
4. इस सर्जरी को आजकल हर नया और जानकार डॉक्टर आजमाने लगा है। पर यह पेशेंट के ऊपर है कि वह अपने शरीर के साथ क्या करवाना चाहता है तथा इस सर्जरी के क्या दुष्परिणाम सामने आ सकते हैं। अच्छा होगा कि आप अपनी बढ़ी हुई चर्बी को व्यायाम व डायटिंग से ही कम कर लें, वरना बहुत बुरा हो सकता है।
लाइपोसक्शन के अलावा भी कई ऐसी कॉस्मेटिक सर्जरी हैं जैसे, टमी टक, ब्रेस्ट इंप्लांट, फेसलिफ्ट आदि, जिससे शरीर का कोई भी हिस्सा सुडौल बनाया जा सकता है। पर क्या आप जानते हैं कि इस सर्जरी से कई लोगों की कार्डियक अरेस्ट या फिर स्वास्थ्य खराब हो जाने की वजह से मौत तक हो चुकी है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications