Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
लाइपोसक्शन के साइड इफेक्ट
मोटापे को कम करने के लिये आजकल लोग बिना कुछ सोचे समझे लाइपोसक्शन की ओर कदम बढाते हुए नजर आ रहे हैं। यह सर्जरी यूएसए में फेमस सिलेब्रिटियों दा्रा चलन में आई थी और अब यह दुनिया के कोने-कोने में की जाने लगी है। लाइपोसक्शन को लाइपोप्लास्टी के नाम से भी जाना जाता है। इस सर्जरी के कुछ अच्छे प्रभाव भी हैं तो कुछ बुरे प्रभाव भी। इसलिये अगर आप भी अपना ड्रीम फिगर पाने के लिये इस सर्जरी का सहारा लेना चाहती हैं तो जरा इस सर्जरी के बुरे प्रभाव पर भी ध्यान दे दीजिये।

1. निशान पड़ जाता है - सर्जरी करवाने पर त्वचा पर गहरे निशान पड़ जाते हैं। यह निशान उसे जगह पर पड़ते हैं जहां से चर्बी को निकालने के लिये पाइप को अंदर डाला जाता है। वैसे तो यह निशान आकार में छोटा होता है लेकिन फिर भी यह काफी गहरा होता है। यह बहुत जरुरी है कि अगर आप इस सर्जरी से गुजरे हैं तो आपको सूरज की किरणों से बचना होगा वरना शरीर पर टैनिंग की वजह से यह निशान और भी ज्यादा डार्क हो जाएगा।
2. सूजन, चोट - सर्जरी के बाद आप देखेगे की जिस जगह पर टांके लगाए गए हैं वहां पर चोट के निशान, सूजन और त्वचा के रंग में बदलाव आ चुका होगा। यह ज्यादा खतरनाक नहीं होते क्योंकि यह केवल कुछ दिनों या फिर कुछ हफ्तों के लिये ही शरीर पर रहते हैं।
3. गढ्ढे पड़ना- अगर डॉक्टर अनएक्सपीरियंस है तो वह यह गलती कर सकता है जिससे शरीर पर डिंपल पड सकते हैं। इस गढ्ढे को बाद में ठीक करने के लिये वह नॉन सर्जिकल लाइपोसक्शन विधि अपनाते हैं जिससे पेशंट को दुबारा घाव की परेशानी ना झेलना पड़े।
वैसे तो इस सर्जरी की घातक शिकायते अभी नहीं आयी हैं लेकिन इसके प्रतिकूल प्रभाव में कार्डियेक अरेस्ट, खून का जमना, अधिक ब्लीडिंग, एलर्जिक रियेक्शन, एनिस्थीसिया से ब्रेन डैमेज हो जाना भी है। इसलिये अगर आप यह सर्जरी करवाने जा रहे हैं तो इसके लिये बिल्कुल उपयुक्ट डॉक्टर का ही चुनाव करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
