Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
जब दर्द हद से बढ़ जाए तो सुडोकू सुलझाएं
दिल्ली(ब्यूरो)। जब दर्ज हद से बढ़ जाए तो मारफीन का इंजेक्शन लेने से पहले एक बार सुडोकू हल करने बैठ जाए। हो सकता है आपका दर्द ठीक हो जाए। वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि सुडोकू जैसी पहली हल करते समय दिमाग का एक ऐसा हिस्सा सक्रिय हो जाता है जो दिमाग को दर्द का एहसास होने से रोकता है।
वैज्ञानिकों के मुताबिक जब दिमाग पर किसी काम का ज्यादा दबाव पड़ता है, तो दर्द का एहसास घटने लगता है। जब जटिल पहेली में दिमाग उलझ गया तो समझ लीजिए दर्द गायब। इसलिए घरेलू महिलाओं को दर्द की शिकायत सबसे ज्यादा होती है क्योंकि उनका दिमाग ज्यादा सक्रिय नहीं होता।
वैज्ञानिकों ने देखा कि पहेली हल करते समय दिमाग दर्द के सिंग्नल को वापस भेज देता है। यह बात ध्यान रखें कि सुडोकू का हल करने के लिए गुगल का सहारा न लें। वरना दर्द में कोई फायदा नहीं होगा। यहां हम बता दें, कि पिछले साल से गूगल ने सुडोकू हल करने के लिए व्यवस्था की है। मोबाइल फोन से भी सुडोकू हल कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको नए अपडेटेड मोबाइल फोन एप्लिकेशन गूगल गॉगल्स की जरूरत होगी।
इसके लिए आपको सुडोकू की फोटो फोन कैमरे से फोटो खींचकर गूगल के पास भेजनी होगी। इसके बाद गूगल का सर्वर इस पहेली का हल फोटो सहित आपके फोन पर भेज देगा। लेकिन ध्यान दें गुगल की मदद लेंगे तो दिमाग आपकी मदद नहीं करेगा। दर्द कम नहीं होगा।
हैमबर्ग विश्विविद्यालय के मेडिकल सेंटर के वैज्ञानिक स्प्रेनगर के मुताबिक देखा कि काम में जुटे लोगों में स्पानल कोर्ड से उठे दर्द के सिंग्नल को दिमाग तक नहीं पहुंच पाता है। दिमाग का जो हिस्सा पहेली या जटिल काम में लगा रहता है वो सिंग्नल को ऊपर आने नहीं देता। गौरतलब है दर्द की दवा मारफिन भी दर्द के सिंग्नल को दिमाग तक नहीं पहंचुने देती है जिससे लोगो को राहत का एहसास होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
