Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
दांत दर्द यूं करें दूर...

1.हींग- घरेलू उपचार में हींग सबसे पहले आता है। इसका इस्तेमाल करना भी बेहद आसन है। आपको अगर दर्द हो रहा है तो चुटकी भर हींग को मौसम्मी के रस में मिलाकर उसे रुई में लगर कर अपने दर्द करने वाले दांत के पास रखना है। दांत दर्द के लिए यह उपाय बहुत सुलभ, सरल एवं कारगर माना जाता है।
2.लहसुन- लहसुन पर रॉक सॉल्ट लगा लें और जिस दांत में दर्द है, उसके नीचे रख लें। इससे आपको आराम मिलेगा। आपको कभी दांत दर्द की प्रॉब्लम न हो, इसके लिए रोजाना लहसुन की एक कली चबाएं। इसके अलावा दांत दर्द किसी प्रकार के संक्रमण की वजह से होगा तो लहसुन उस संक्रमण को दूर कर देगा।
3.लौंग- लौंग में औषधीय गुण होते हैं जो बैकटीरिया एवं अन्य कीटाणु का नाश करते हैं। लौंग को उस दांत के पास रखें जिसमें दर्द हो रहा हो। यह प्रकिया थोड़ी धीमी होती है इसलिए आपको लौंग के साथ थोड़ा धैर्य रखने की जरुरत होगी। दांत के दर्द में लौंग का तेल प्राकृतिक जड़ी-बूटी का सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है। लौंग के तेल को काली मिर्च के पाउडर में मिलाएं और उसे दर्द वाले दांत पर लगाएं।
4.प्याज़- जो व्यक्ति रोजाना कच्चा प्याज खाते हैं उन्हें दांत दर्द की शिकायत होने की संभावना कम रहती है क्योंकि प्याज में कुछ ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो मुंह के जीवाणु एवं बैकटीरिया को नष्ट कर देते हैं। जिस दांद में दर्द हो रहा हो वहां पर प्याज़ के टुकड़े को रखें अथवा प्याज़ चबाएं। ऐसा करने के कुछ ही देर बाद आपको महसूस होगा कि दांद दर्द गायब हो चुका है।
5.जड़ी-बूटी- आप दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घर में ही जड़ी-बूटी युक्त माउथ वाश तैयार करते हैं। इसके लिए कैलेंडुला (कैलेंडुला आफिसिनालिस), माइर (काम्मीफोरा माइरा) और सेग (सैल्विया आफिसिनालिस) का उपयोग किया जा सकता है। अन्य उपयोगी औषधीय जड़ी-बूटी में बासिल, मारजोरम और आसाफोटिडा शामिल हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
