Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
सिर दर्द से निजात पाने के 20 घरेलू उपाय

आज की इस भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सिर दर्द एक सामान्य बात है। हर उम्र के लोग अकसर इसकी शिकायत करते हैं। वे लोग इसके लिए कई तरह की दवाइयां भी लेते हैं। कई बार तो सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए लोग काफी पैसे भी खर्च करते हैं। ऐसे लोगों को शायद ये पता नहीं कि सिर दर्द घरेलू उपचार के जरिए भी आसानी से ठीक हो सकता है।
कभी कभी तो सिददर्द ऑफिस में ही शुरु हो जाता है, लगातार कंप्यूटर के सामने बैठ कर आंखें गड़ाए रखने से ऐसा होता है। तो ऐसे में जिसके पास सिरदर्द की गोली नहीं होती है वह या तो चाय-कॉफी पी लेता है या फिर काम से ब्रेक ले कर थोड़ी देर के लिये बाहर निकल जाता है। पर इसके अलावा और भी कई घरेलू नुस्खे हैं जिसे आप आजमा सकते हैं। आइए हम आपाको बताते हैं सिर दर्द के कुछ घरेलू नुस्खे।

1. लौंग और नमक का पेस्ट
सिर दर्द के लिए यह एक प्रभावी उपचार है। इसके लिए आप लौंग पाउडर और नमक का पेस्ट बना लें। फिर इस पेस्ट को दूध में मिलाकर पीएं। नमक में हाइग्रस्कापिक गुण पाया जाता है, जिससे यह सर में मौजूद सभी द्रव्य पदार्थ को सोख लेता है। नतीजतन सिर दर्द से आराम मिलता है।

2. ताजा नींबू और गर्म पानी का घोल
एक ग्लास में गर्म पानी लें और नींबू का रस मिला कर पीएं। इससे आपको सिर दर्द से राहत पहुंचेगा। कई बार पेट में गैस बनने से भी सिर दर्द होता है। यह घरेलू उपचार इस तरह के सिर दर्द को आसानी से ठीक कर देता है। नींबू पानी पीने से न सिर्फ गैस की समस्या दूर होती है, बल्कि सिद दर्द भी ठीक होता है।

3. यूकेलिप्टस तेल से करें मसाज
सिर दर्द से छुटकारा पाने का एक और अच्छा तरीका यह है कि आप यूकेलिप्टस तेल से मसाज करें। इस तेल में दर्द से छुटकारा दिलाने का गुण होता है और इससे तुरंत आराम पहुंचता है।

4. गर्म दूध पीएं
सिर दर्द से छुटकारा पाने के लिए गाय का गर्म दूध पीएं। साथ ही अगर आप सिर दर्द से ग्रसित हैं तो अपने आहार में घी को शामिल करें।

5. दालचीनी पाउडर का पेस्ट लगाएं
सिर दर्द से छुटाकारा पाने का सबसे अच्छा उपचार यह है कि दालचीनी को पीस कर पाउडर बना लें। अब इसे पानी में मिला कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को सिर पर लगाने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

6. धनिया और चीनी का घोल
आप धनिया, चीनी और पानी का घोल पी कर भी सिर दर्द से निजात पा सकते हैं। अगर आपका सिर दर्द जुखाम की वजह से है तो यह उपचार काफी असरकारी साबित होगा।

7. चंदन लगाएं
थोड़ा सा सैंडलवुड लेकर पानी के साथ उसका पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को अपने ललाट पर लगाएं। आपका सिर दर्द पूरी तरह से ठीक हो जाएगा।

8. नारियल तेल से मसाज करें
नारियल तेल से 10-15 मिनट मसाज करने से भी आपको सिर दर्द से राहत मिलेगा। अगर आप गर्मी के समय में सिर दर्द से जूझ रहे हैं तो यह नुस्खा प्रभावी तरीके से काम करेगा। यह सिर को ठंडक पहुंचाता है और दर्द कम करता है।

9. लहसुन का रस पीएं
लहसुन के कुछ टुकड़े लें और इसे निचोड़ का रस निकालें। कम से कम एक चम्मच रस निकालें और पीएं। दरअसल लहसुन एक पेनकीलर के रूप में काम करता है, जिससे सिर दर्द से राहत पहुंचता है।

10. अपने पांव को गर्म पानी में रखें
सिर दर्द से निजात पाने का एक और तरीका है। कुर्सी पर बैठ कर अपने पांव गर्म पानी में डुबो कर रखें। सोने से पहले कम से कम 15 मिनट तक ऐसा करें। अगर आप स्थाई सिर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो कम से कम दो से तीन सप्ताह तक ऐसा करें।

11. सेब खाएं
जब आप सुबह उठें तो सेब पर नमक लगा कर खाएं। इसके बाद गर्म पानी या दूध पीएं। अगर आप लगातार 10 दिन तक ऐसा करेंगे तो पाएंगे कि आपकी सिर दर्द की समस्या खत्म हो गई।

12. बादाम के तेल से करें मसाज
सिर दर्द से निजात दिलाने में बादाम का तेल भी काफी कारगर होता है। करीब 15 मिनट तक बादाम के तेल से सिर का मसाज करने पर सिर दर्द से राहत पहुंचता है।

13. धनिया, जीरा और अदरक का घोल पीएं
धनिया पत्ती, जीरा और अदरक से बनी चाय पीएं। इससे सिर दर्द से काफी तेजी से राहत पहुंचता है। थोड़ा गर्म पानी लें और इसमें इन तीनों को डाल कर पांच मिनट तक उबालें। अच्छे परिणाम के लिए इसे दिन में कम से कम दो बार पीएं।

14. पान का पत्ता खाएं
पान अपने दर्दनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। इससे सिर दर्द को भी काफी जल्दी आराम पहुंचता है। आप कुछ पान के पत्ते लें और उसका पेस्ट बना लें। जब आप इसे अपने ललाट पर लगायेंगे तो सिर दर्द से बहुत आराम मिलेगा।

15. बहुत ज्यादा पनीर खाने से बचें
अगर आप सिर दर्द से ग्रसित हैं तो फिर पनीर, चाकलेट और मटन को अपने आहार से दूर रखें। इसके बदले आप ऐसी चीजें खाएं जिसमे विटामिन C, D व B12 के साथ-साथ प्रोटीन और कैल्सियम भी हो। अपने आहार में हरी पत्तेदार सब्जी जैसे गोभी, फूलगोभी और मेथी को शामिल करें। साथ ही बाहर के जंक फ़ूड से भी परहेज करें।

16. अच्छे से सोएं
सिर दर्द के पीछे सबसे बड़ा कारण ये होता है लोग ठीक तरह से नींद नहीं लेते हैं। इसलिए अगर आप सिरदर्द से निजात पाना चाहते हैं तो अच्छी नींद जरूर लें। अगर आप 6 घंटे की भी नींद लेंगे तो भी आपको सिर दर्द की शिकायत नहीं होगी।

17. लौकी का गूदा
लौकी का गूदा सिर पर लेप करने से सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है।

18. खीरा काटकर सूँघे
सिरदर्द में खीरा काटकर सूँघने एवं सिर पर रगडऩे से तुरंत आराम मिलता है।

19. एक्यूपंक्चर
एक्यूपंक्चर सिरदर्द और माइग्रेन को ठीक करने के लिये बहुत लाभकारी है। सिरदर्द को दूर करने के लिये जबड़े वाला प्वाइंट दबाइये।

20. गर्मागरम मासाला चाय
यह सिरदर्द के लिए एक रामबाण उपाय है जिसको आसानी से घर में आजमाया जा सकता है। अपने गुणों के आधार पर यह एक उत्तेजक पेय पदार्थ है जो नींद को भगा कर दिमाग को सचेत करती है। नीदं गायब करने के लिए अगर आप चाय बना रहे हों तो उसमें थोडी से अदरख के साथ लौंग और इलायची भी मिला दें।

21. पुदीने का तेल सूंघे
सरदर्द से मुक्त करता है पुदीने के तेल का इस्तेमाल, आपके सरदर्द को दूर भगा देगा। अगर आप सरदर्द से परेशान है, तो पुदीने के तेल की कुछ बूँदें अपने रुमाल पर या कलाई पर डालकर सूँघे। यह तेल आपको तनाव से भी मुक्त कराएगा।



Click it and Unblock the Notifications
