Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
सिरदर्द भगाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय

सिरदर्द के लिए घरेलू उपाय :
1: गर्मागरम मासाला चाय : यह सिरदर्द के लिए एक रामबाण उपाय है जिसको आसानी से घर में आजमाया जा सकता है। अपने गुणों के आधार पर यह एक उत्तेजक पेय पदार्थ है जो नींद को भगा कर दिमाग को सचेत करता है। नीदं गायब करने के लिए अगर आप चाय बना रहे हों तो उसमें थोडी से अदरख के साथ लौंग और इलायची भी मिला दें। इससे आपका सिरदर्द तो गायब होगा ही साथ में आप तरोताज़ा भी महसूस करेगें।
2: तेल मालिश : टेंशन और बेवजह का स्ट्रेस लेने से भी आपको सिरदर्द हो सकता है इसके लिए जरुरी है कि आप किसी भी अच्छे हर्बल तेल से अपने सिर की मालिश करवाएं। पर हां यह जरुर ध्यान में रखिएगा कि तेल हल्का सा गर्म होना चाहिए। तेल लगाते समय उंगलियों से भली प्रकार सिर पर प्रेशर के साथ धीरे धीरे मालिश करें। इससे न केवल सिरदर्द सही होता है पर इस तरह की मसाज से बालों की जड़े भी मजबूत होती हैं और बाल बढते हैं।
3: निंबू पानी : अगर दुर्भाग्यपूर्ण आपके सिरदर्द का कारण एक हैंगओवर है तो यह हर्बल उपाचार आपके बडे़ काम का है। शराब अगर अतिरिक्त हो जाती है तो इससे शरीर में डीहाईड्रेशन यानी पानी की कमी हो जाती है। इसलिए जरुरी है कि आप आपने शरीर को ज्यादा से ज्यादा पानी और थोडा सा नमक दें। इसके लिए आपको केवल एक ग्लास में हल्के गर्म पानी में नींबू निचोड कर उसमें थोडा सा नमक और चीनी मिला कर प्रयोग करना है। ऐसा आप 4-5 घंटो में कई बार कर के अपने सिरदर्द को गुडबाय कह सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
