Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
देखिये कैसे करते हैं आप अपने ब्रेन को डैमेज
एक स्वस्थ्य दिमाग पाने के लिये अच्छा खान-पान, अच्छी लाइफस्टाइल और ब्रेन को एक्टिव रखने की आवश्यकता होती है। मगर हमारी इस परेशानी भरी जिंदगी में जहां ना खाने का ठिकाना है और ना ही सोने का, कई भयंकर बीमारियां पैदा कर देती है जैसे, ब्रेन डैमेज।
अब यदि हम अन्य लोगों के ऊपर नजर डालें तो वे लोग काम काज के बोझ में इतने दब चुके हैं कि शराब और स्मोकिंग का सहारा लेने लगे हैं जिससे उनका दिमाग सही तरीके से कार्य नहीं करता। ऐसे में उनका दिमाग जल्द डैमेज हो जाता है क्योंकि दिमाग तार, निकोटीन और रसायन की वजह से सिकुड़ जाता है। पावर फूड: दिमाग बनाए तेज़
दिमाग के डैमेज होने के कई छोटे-छोटे कारण होते हैं जैसे, ब्रेकफास्ट ना करना, ओवरइटिंग करना, स्मोकिंग, ज्यादा शक्कर का सेवन आदि। यदि आप भी अपना दिमाग स्वस्थ्य रखना चाहते हैं और उसे ब्रेन डैमेज से बचाना चाहते हैं तो, इन आदतों को करने से बचें।

स्मोकिंग
ज्यादा स्मोकिंग करने से दिमाग सिकुड़ने लगता है जिससे एल्जाइमर यानी की भूलने की बीमारी हो जाती है। सिगरेट में मौजूद तार, निकोटीन और अन्य रसायन दिमाग की हर कोशिका को शिकार बनाते हैं।

ब्रेकफास्ट ना करना
जो लोग सुबह का ब्रेकफास्ट नहीं करते उनका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है। इससे दिमाग तक पूरा पोषण नहीं पहुंच पाता जिससे ब्रेड डैमेज हो सकता है।

ओवरइटिंग
ऐसा करने से ब्रेन की धमनियां सख्त हो जाती हैं, जिससे दिमागी शक्ति खत्म होने लगती है।

ज्यादा चीनी का सेवन
ज्यादा चीनी खाने से प्रोटीन और पौष्टिक तत्वों को अवशोषण नहीं हो पाएगा जिससे कुपोषण होने का डर रहेगा और साथ में दिमाग का भी विकास रुक जाएगा।

वायु प्रदूषण
मस्तिष्ट शरीर का सबसे ज्यादा ऑक्सीजन ग्रहण करने वाला अंग होता है। बाहर कि गंदी हवा ऑक्सीजन में कमी कर देती है जिससे दिमाग के कार्य करने की गति कम हो जाती है।

अनिंद्रा
नींद हमारे दिमाग को तरोताजा रखती है। कई दिनों से ठीक प्रकार से ना सो पाने की वजह से आपके दिमाग की मृत्यु भी हो सकती है।

बीमारी में दिमाग का प्रयोग करना
महनत वाला काम करना या फिर पढ़ाई करने से दिमाग की क्षति हो सकती है या फिर वह काम करना बंद कर सकता है।

उत्तेजक विचारों की कमी
दिमाग को कम करवाना है तो सोचना बहुत जरुरी है, इससे ब्रेन की ट्रेनिंग होती है। अगर आप अपने दिमाग को नहीं दौड़ाएंग तो वह सिकुड़ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
