Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कान्टैक्ट लेंस और आंखों की देखभाल
आंखें हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। आंखें बहुत ही नाजुक होती हैं और उन्हें इंफेक्शन या चोट बड़ी आसानी से लग सकती है, खासतौर पर तब जब आप कान्टैक्ट लेंस पहनते हैं। दुनिया में ऐसे कई हजार लोग हैं जो आंखों में चश्में कि जगह पर कान्टैक्ट लेंस पहनना पसंद करते हैं। उनका मानना है कि इसे मेंटेन करना बहुत आसान होता है। कमजोर आंखों के लिए कान्टैक्ट लैंस एक बहुत ही बेहतर ऑपशन बन गया हे। यह लगाने में आसान, उतारने में आसान और इसकी देखभाल करना भी काफी आसान है।
हांलाकि यह इतना भी आसान नहीं है जितना आपको पढ़ने में लगता है। अगर आप चश्मे कि जगह पर लेंस पहनना पसंद कर रहे हैं तो आपको इसकी बहुत देखभाल करने कि आवश्यकता होगी। लेकिन हम में से कई लोगों को इसकी केयर करना नहीं आता। कई लोगों को कान्टैक्ट लेंस पहनने से आंखों में खुजली शुरु हो जाती है और आंखे लाल होने लगती है।
तो अगर आपको जानना है कि कान्टैक्ट लेंस की देखभाल कैसे करें, तो उसके लिये कुछ नियम दिये गए हैं, जिसे अपना कर आप स्वस्थ आंखें पा सकते हैं।

चेकअप के लिये अवश्य जाएं
आपको लग रहा होगा कि एक बार अगर चश्में को उतार कर लेंस लग वा लिया है तो, आपको डॉक्टर से चेकअप करवाने की आवश्यकता नहीं है। पर ऐसा नहीं है, आपका पता होना चाहिये कि चाहे आप लेंस पहने या नहीं आपको रेगुलर आई चेकअप के लिये जाना ही है।

पानी से दूरी बनाएं
चाहे आप मुंह धो रहे हों या फिर नहा रहे हों, आपको अपने कान्टैक्ट लेंस उतार देने चाहिये। नहीं तो लेंस में बैक्टीरिया, भुकड़ी या अमीबा आदि का संक्रमण फैलना शुरु हो जाएगा जो कि आंखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

हाथों की सफाई
जब भी कान्टैक्ट लेंस को उतारना हो तो सबसे पहले अपने हाथों को साबुन से अच्छी प्रकार से धो लें। हाथों में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं जो कान्टैक्ट लेंस दृारा आंखों में पहुंच सकते हैं।

कान्टैक्ट लेंस की सफाई
कभी भी नल का पानी न प्रयोग करें। इसे साफ करने के लिये इसके साथ आपको डिस्टिल्लड वॉटर या क्लीनिंग ड्रॉप का प्रयोग करना चाहिये।

मेकअप लगाने के बाद ही लेंस पहने
हमेशा मेकअप लगाने के बाद ही लेंस को पहने जिससे वह किसी कॉस्मैटिक के संपर्क में आ कर खराब न हो जाए। उसके बाद मेकअप को साफ कर के अपने हाथों को साबुन से धो कर और सुखा कर ही लेंस निकालें।

तेज रौशनी से बच कर रहें
जब भी आप सूरज की धूप में बाहर निकले, तब अपनी आंखों पर सनग्लास लगाएं या फिर हैट पहने। जिससे डायेक्ट यूवी रेज़ आपके लेंस को खराब न कर सकें।

यात्रा करते समय
जब भी रोड ट्रिप पा जाएं तो अपनी आंखों में चश्मा लगा लें नहीं तो धूल-मिट्टी की वजह से आंखों में एलर्जी हो सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
