Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
रनिंग के दौरान कभी न करें ये गलतियां
फिटनेस के लिए रनिंग को सबसे अच्छा एक्सरसाइज माना जाता है। इसमें ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती और एक जोड़ी जूते और उपयुक्त कपड़े पहनकर आप रनिंग के लिए निकल सकते हैं। वैसे तो रनिंग बहुत साधारण होता है, पर इसमें खतरे भी कम नहीं हैं। अगर आप इसे नजरअंदाज करेंगे तो फिर आपको कोई सीनियस इंजुरी हो सकती है। लंबे समय तक रनिंग करने के दौरान अगर आप कुछ बातों पर ध्यान नहीं देंगे तो इससे जोड़ों और हड्डियों पर बुरा असर पड़ेगा।
अगर आप नियमित रूप से रनिंग करते हैं, तो फिर आपको अपने जूते का चुनाव सही ढंग से करना चाहिए। आम जूते और रनिंग के जूते में फर्क होता है। दौड़ने के लिए अगर आप सही जूते का चुनाव नहीं करेंगे, तो इससे टखने और दूसरे जोड़ों पर दबाव पड़ेगा। और हां, अगर आप पहली बार दौड़ रहे हैं तो, बहुत ज्यादा दौड़ने को लेकर सावधान रहें। इससे आपके मसल्स को नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही अगर आप रेगुलर रनिंग सेशन शुरू करने वाले हैं, तो विशेषज्ञों से परामर्श लेने के साथ-साथ थोड़ा रिसर्च भी कर लें।
अगर आप रनिंग को लेकर सीनियस हैं, तो फिर आपको रनिंग के हाव-भाव और इसके बुनियादी तकनीक के बारे में भी विशेषज्ञों से सलाह लें। आपको यह भी पता करना चाहिए कि आपके शरीर के हिसाब से कितना लंबा डग आपके लिए आरामदायक रहेगा। अगर आप नए हैं, तो रनिंग से पहले थोड़ा वार्मअप जरूर कर लें। इससे आपके शरीर की अकड़न खत्म होगी और मसल्स में लचीलापन आएगा।

1. नए लोग सामान्य गलती यह करते हैं कि बहुत जल्दी बहुत ज्यादा दौड़ लेते हैं। अगर आप लंबे समय तक अपनी रनिंग को जारी रखना चाहते हैं, तो ऐसी गलतियों से बचें। अगर आप नए हैं, तो फिजिकल फिटनेस के अभाव में आपके शरीर और मसल्स में अकड़न होगी। नियमित रूप से रनिंग शुरू करने से पहले इस अकड़न को हटाने के लिए स्ट्रेचिंग करनी चाहिए।
2. रनिंग शुरू करने के बाद लोग दूसरी गलती यह करते हैं कि अच्छे से भोजन नहीं करते। अगर आपने रनिंग शुरू कर दी है तो फिर आपको प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार लेना चाहिए। यह एक तरह का ईंधन है, जिससे दौड़ने के दौरान हामरे शरीर का ऊर्जा मिलती है।
3. नए लोगों के साथ-साथ नियमित रूप से दौड़ने वाले भी एक सामान्य गलती करते हैं। वह अपने जूते को नजरअंदाज कर देते हैं। आमतौर पर रनिंग की शुरुआत करने वाले तो कोई भी जूता पहनकर दौड़ना शुरू कर देते हैं। अगर आपका जूता उचित नहीं है, तो आपको कई सारी फिजिकल इंजुरी हो सकती है।
4. लोग अपने ड्रेस के मामले में भी गलतियां करते हैं। अगर आप रेगुलर रनिंग करते हैं तो अच्छी फिटिंग वाली ड्रेस ही पहनें। ऐसे ड्रेस जो न ही ज्यादा चुस्त हो और न ही ज्यादा ढीला। आपको सिर्फ और सिर्फ उन्हीं ड्रेस का चयन करना चाहिए, जो रनिंग के उद्देश्य से डिजाइन किए गए हों।
5. अगर आप लंबे समय तक रनिंग जारी रखना चाहते हैं, तो आपको रनिंग पोस्चर के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। सही जानकारी के अभाव में शरीर पर दबाव ज्यादा बनेगा। रनिंग के दौरान अपने शरीर को रिलैक्स और सीधा रखें।
6. रनिंग के दौरान कभी भी जमीन पर जोर से पैर न पटकें। इससे आप परेशानी में पड़ सकते हैं और शरीर पर दबाव भी बढ़ेगा। यह गलती आमतौर पर हर कोई करता है। इससे आपकी जोड़ और हड्डियां चोटिल हो सकती है।
7. रनिंग के दौरान एक और बात का ध्यान रखें। कभी भी बहुत तेज न दौड़ें। इससे शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और आप जल्दी थक भी जाएंगे। बहुत तेज दौड़ने पर आपका शरीर भी दुखेगा और दिन भर आलस्य हावी रहेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
